Monday, February 23सही समय पर सच्ची खबर...

सीएम योगी सिंगापुर-जापान रवाना, वित्तमंत्री सहित ये 18 लोग भी..

UP: CM Yogi Adityanath leaves for Singapore-Japan

समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी रविवार को अपने विदेश दौरे पर जापान-सिंगापुर रवाना हो चुके हैं। सीएम योगी के साथ वित्त मंत्री समेत 18 अन्य लोग भी गए हैं। बताते चलें कि सीएम योगी आदित्यनाथ चार दिन की विदेश यात्रा के दौरान सिंगापुर और जापान गए हैं।

आपसी सहयोग को बढ़ाने का उद्देश्य

सीएम योगी 22 फरवरी से 24 फरवरी तक सिंगापुर की अधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इसके बाद जापान जाएंगे। सीएम योगी के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी भी हैं।

इसके अलावा सीएम के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद समेत कुल 18 लोगों की टीम है। मुख्यमंत्री योगी के इस दौरे का उद्देश्य उत्तर प्रदेश और सिंगापुर के बीच आर्थिक, संस्थागत और क्षेत्र-विशेष में सहयोग को बढ़ाना है।

ये भी पढ़ें: यूपी: 100 विधायक लाओ.. CM बन जाओ, अखिलेश यादव के ऑफर से राजनीति गरम

यूपी: 100 विधायक लाओ.. CM बन जाओ, अखिलेश यादव के ऑफर से राजनीति गरम