Monday, November 16सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: छठ पूजा संपन्न, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला व्रत

छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं पूजन करती हुईं

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। लखनऊ समेत अन्य शहरों में छठ के मौके पर सोमवार को व्रती महिलाओं ने विभिन्न नदी घाटों, तालाबों में पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

राजधानी में गोमती किनारे हुई पूजा

छठ पूजा के दौरान व्रती महिला सूर्य को अर्घ्य देती हुईं

इसी के साथ छठ व्रत का समापन हो गया। बता दें कि आज सुबह से ही लखनऊ में गोमती किनारे घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। व्रतियों ने पारंपरिक विधि-विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

छठ पूजा के दौरान व्रती महिला व पुरुष व अन्य लोग

परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की। इस दौरान छठी मैया के जयकारों और भक्तिमय गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला व्रत खोला।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा फेरबदल, देर रात 38 IAS के तबादले, सीतापुर-बिजनौर में नए जिलाधिकारी 

ये भी पढ़ें: यूपी में आज इन 8 जिलों में अवकाश, सीएम योगी ने दिया सूर्य को अर्घ्य 

यूपी में आज इन 8 जिलों में अवकाश, सीएम योगी ने दिया सूर्य को अर्घ्य

यूपी में बड़ा फेरबदल, देर रात 38 IAS के तबादले, सीतापुर-बिजनौर में नए जिलाधिकारी