समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज कहा कि भाजपा एक विचारधारा पर आधारित राजनैतिक दल है। उन्होंने कहा कि हम लोगों के बीच अपने विचारों के साथ जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष आज पीलीभीत में सदस्यता अभियान को गति देने पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथों पर सदस्यता अभियान चला रहे हैं। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।
संगठन को मजबूत करेगा सदस्यता अभियान
उन्होंने कहा कि 2 सितंबर से 25 सितंबर तक पहले चरण का अभियान है। अब 1 अक्तूबर से दूसरा चरण शुरू होगा। दूसरा चरण 15 अक्तूबर तक चलेगा।
ये भी पढ़ें : UP : हरी झंडी दिखाते ही BJP विधायक ट्रेन के आगे गिरीं, धक्का-मुक्की का शिकार
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदस्यता अभियान प्रारंभ होने के 18 दिन में ही 1 करोड़ नए सदस्य बना लिए थे। यह भी कहा कि सदस्यता अभियान में हरदोई जिला 1,74,769 सदस्य बनाकर पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर रहा है। वहीं अमरोहा जिला 1,69,785 सदस्य बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। लखनऊ इस मामले में 1,67,578 सदस्यों के साथ तीसरे स्थान पर है।
ये भी पढ़ें : अयोध्या सपा सांसद के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट, उपचुनाव में हैं टिकट के दावेदार