
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सिविल लाइंस पुलिस ने महिला से गैंगरेप केस में भाजपा के फरार मंडल मंत्री को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी गैंगरेप के मामले में बीते लगभग 5 महीने से फरार था। बताते हैं कि अगवानपुर मंडल के भाजपा मंडल मंत्री भूदेव सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया है। बुधवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।
कई महीने से चल रहा था फरार
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल के जरिए कार्रवाई की गुहार लगाई थी। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली पीड़ित महिला ने जुलाई 2023 में सिविल लाइंस थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ें: यूपी: कारोबारी अभिषेक हत्याकांड में आरोपी पूजा पांडे गिरफ्तार-बुर्के में हुई थी फरार
महिला का आरोप है कि बिजनौर आते-जाते उसकी कोकरपुर निवासी राहुल शर्मा से मुलाकात हुई। महिला का आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता भूदेव व सचिन समेत चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विरोध करने पर चमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने राहुल और अरुण नाम के आरोपी को जेल भेज दिया था। तभी से आरोपी भाजपा नेता भूदेव फरार था। प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना का कहना है कि बुधवार को भूदेव को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: UP: ‘समय पर होंगे पंचायत चुनाव’…पंचायतीराज मंत्री राजभर का बयान
यूपी: कारोबारी अभिषेक हत्याकांड में आरोपी पूजा पांडे गिरफ्तार-बुर्के में हुई थी फरार
UP: ‘समय पर होंगे पंचायत चुनाव’…पंचायतीराज मंत्री राजभर का बयान
सहारनपुर: ‘हिंदू धर्म में भी होते हैं आतंकवादी’, देवबंद इंस्पेक्टर को भारी पड़ा बयान…लाइन हाजिर
मॉडल की संदिग्ध हालात मौत-गले व प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान, मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में..
फिर जेल गए आजम खान और बेटा, रामपुर जेल में बैरक नंबर-1 बना ठिकाना
माॅडल ने जिसके लिए बदला धर्म, उसी आशिक ने बेरहमी से किया कत्ल, टैटू-टी शर्ट ने खोले राज तो..
