Friday, March 20सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार-मच गया हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर..

An entire family climbed watertank in LakhimpurKheeri

समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी: यूपी में पानी की टंकी पर परिवार। जी हां, यह सच है। यूपी में एक परिवार पानी की टंकी पर चढ़ गया। पूरे परिवार के टंकी पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। यह घटनाक्रम यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर का है। टंकी पर चढ़े परिवार ने कूदने धमकी देकर सनसनी फैला दी।

लखीमपुर खीरी के ईसानगर का मामला

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब अदालत के आदेश पर प्रशासन की एक टीम गांव के ब्रजेश सिंह का मकान गिराने पहुंची।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का औचक निरीक्षण-हड़कंप 

इसकी जानकारी मिलेत ही बृजेश अपने परिवार के साथ गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। अधिकारियों के साथ-साथ गांव के लोगों ने लगभग दो घंटे की मान-मनौव्वल की। इसके बाद पूरा परिवार नीचे उतरने को तैयार हुआ।

ये भी पढ़ें: यूपी में हुई बारिश-लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बूंदाबांदी-ओले का अलर्ट

बताया जाता है कि सोमवार सुबह एसडीएम शशिकांत मणि, सीओ शमशेर बहादुर सिंह के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गांव में मकान गिराने के लिए पहुंची थी। जैसे ही मकान गिराने का काम शुरू हुआ, तभी परिवार के लोग पानी की टंकी पर जाकर चढ़ गए।

ये भी पढ़ें: UP: लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा-नदी में कार गिरने से पांच लोगों की मौत-एक घायल

इसी बीच किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह भी समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। सभी लोग कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठ गए। इन लोगों ने कार्रवाई रोकने की मांग की।

ये भी पढ़ें: अमरोहा में प्रेमी के लिए महिला ने पति-दो बच्चों को ठुकराया-रचाई शादी

पुलिस ने परिवार को हिरासत में ले लिया। फिर मकान खाली कराया।  एसडीएम शशिकांत मणि का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी है। विरोध के चलते कार्य रोका गया था।

जमीनी विवाद का है पूरा मामला

अभी कार्रवाई हो रही है। घटना को लेकर काफी चर्चा है। बताते हैं कि मामला जमीनी विवाद का है। न्यायालय के आदेश पर मकान को गिराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम आज वहां पहुंची थी।

ये भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी : मंत्री के बेटे आशीष समेत 13 पर आरोप तय, किसानों की हत्या का चलेगा मुकदमा

UP: लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा-नदी में कार गिरने से पांच लोगों की मौत-एक घायल

लखीमपुर खीरी : मंत्री के बेटे आशीष समेत 13 पर आरोप तय, किसानों की हत्या का चलेगा मुकदमा

लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का किया लोकार्पण

महंगाई की एक और मार, घरेलू गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोत्तरी

यूपी: भाजपा संगठन में 2027 से पहले बड़े बदलाव की तैयारी-यह योजना..