Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Big News : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के DM समेत 17 IAS के तबादले 

UP : Two IAS and 4 PCS officers transferred

समरनीति न्यूज, लखनऊ : नए साल की पूर्व संध्या पर यूपी सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। साल के आखिरी दिन 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के क्रम में 11 जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। फतेहपुर, मिर्जापुर, बलरामपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, चंदौली, कुशीनगर, मथुरा, सोनभद्र, हाथरस और औरैया में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं।

हाथरस कांड में चर्चित डीएम बने मिर्जापुर के जिलाधिकारी

तबादलों के इस क्रम में हाथरस कांड के दौरान चर्चा में रहने वाले प्रवीन लक्षकार को मिर्जापुर का जिलाधिकारी बना दिया गया है। वहीं बलरामपुर के डीएम कृष्णा करुणेश को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। अबतक इस पद पर रहीं कंचन वर्मा को उप्र मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाकर भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभार से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारी का नाम – वर्तमान में तैनाती – नई तैनाती की जगह

  1. अपूर्वा दुबे – विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन – जिलाधिकारी फतेहपुर
  2. श्रुति – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (नोएडा) – जिलाधिकारी बलरामपुर
  3. कृष्णा करुणेश – जिलाधिकारी बलरामपुर – उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण
  4. कंचन वर्मा – गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष – प्रबंध निदेशक, मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन, लखनऊ
  5. डा. नितिन बंसल – जिलाधिकारी गोंडा – जिलाधिकारी प्रतापगढ़
  6. मार्कंडेय शाही – विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा – जिलाधिकारी गोंडा
  7. प्रवीन लक्षकार – जिलाधिकारी हाथरस – मिर्जापुर जिलाधिकारी
  8. नवनीत सिंह चहल – जिलाधिकारी चंदौली – जिलाधिकारी मथुरा
  9. संजीव सिंह – जिलाधिकारी फतेहपुर – जिलाधिकारी चंदौली
  10. एस. राजलिंगम – जिलाधिकारी सोनभद्र – जिलाधिकारी कुशीनगर
  11. अभिषेक सिंह द्वितीय – जिलाधिकारी औरैया – जिलाधिकारी सोनभद्र
  12. रमेश रंजन – संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम, लखनऊ – जिलाधिकारी हाथरस
  13. सुनील वर्मा – विशेष सचिव खाद्य, लखनऊ – जिलाधिकारी औरैया
  14. सुशील पटेल – जिलाधिकारी मिर्जापुर – संयुक्त प्रबंध निदेशक, जल निगम, लखनऊ
  15. भूपेंद्र एस.चौधरी – जिलाधिकारी कुशीनगर – विशेष सचिव, सिंचाई लखनऊ
  16. सर्वज्ञ राम मिश्र – जिलाधिकारी मथुरा – विशेष सचिव, राज्य कर विभाग
  17. डा. रूपेश कुमार – जिलाधिकारी प्रतापगढ़ – विशेष सचिव, गन्ना विकास

ये भी पढ़ें : ये भी पढ़ें : UP : बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट बने मुरादाबाद ADM, 10 और PCS के तबादले