Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

अनोखा अंदाज: ऊंट पर सवार होकर निकले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक-खूब उड़ाया गुलाल

Unique style: Deputy CM Brajesh Pathak came out riding on camel

समरनीति न्यूज, लखनऊ: होली पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार होकर निकले और लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। राजधानी लखनऊ में जमकर रंगों का धमाल मचा।

लखनऊ में खूब उड़ाया गुलाल

लोग डिप्टी सीएम के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए। वहीं डिप्टी सीएम श्री पाठक ने कहा कि होली भाईचारे और खुशी का पावन पर्व है। हर किसी को आपसी भाईचारे के साथ इसे मनाना चाहिए। डिप्टी सीएम की मौजूदगी में लोगों ने जमकर होली खेली। उधर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी होली पर अलग रंग में नजर आए। सिर पर हेट लगाए डिप्टी सीएम मौर्य पूरी तरह से होली के रंग में रंगे दिखे। उन्होंने लोगों को गले लगाकर बधाइयां दीं।

ये भी पढ़ें: ‘हित अनहित पसु पच्छिउ जाना..’ मुख्यमंत्री योगी की यह फोटो खूब की जा रही पसंद