Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में 4 PCS अफसरों के तबादले, जालौन-बदायूं समेत..

transfer news up

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज शनिवार को शासन ने चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें नगर मजिस्ट्रेट और एसडीएम शामिल हैं। शनिवार को जारी तबादला सूची में चारों पीसीएस अधिकारियों के नाम हैं। बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। इनमें लगभग 14 जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया था।

जालौन SDM सुरेश बने बदायूं नगर मजिस्ट्रेट

तबादलों के क्रम में उप जिलाधिकारी जालौन सुरेश कुमार पाल को बदायूं में नगर मजिस्ट्रेट बनाया दिया गया है। वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण के नजूल अधिकारी संजय कुमार सिंह को बुलंदशहर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: मेरठ में Encounter: भाई को परिवार समेत मिटाने वाला 5 लोगों का हत्यारा नईम ढेर

लखीमपुर खीरी के उप जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय को नगर मजिस्ट्रेट मिर्जापुर बना दिया गया है। उपजिलाधिकारी मिर्ज़ापुर आसाराम वर्मा को बलिया का नगर मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें: यूपी में 31 IAS के तबादले, लखनऊ-कानपुर-बिजनौर समेत 14 जिलों में नए DM, पढ़े पूरी लिस्ट..

 

महाकुंभ: सन्यासी बनीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े में बनेंगी महामंडलेश्वर