
समरनीत न्यूज, लखनऊ : आगरा के खंदौली में आज रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बने तालाब में खेलने गए 5 बच्चे डूब गए। इनमें चार बालिकाओं की मौत हो गई। वहीं एक को सुरक्षित बचा लिया गया। सभी मृतक बच्चों की उम्र 12 वर्ष के आसपास है। बच्चों के नाम हिना, मुन्नी, चांदनी और मुनिया बताए जा रहे हैं।
पुलिस और गोताखोरों ने बाहर निकाला
यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बारिश के पानी को बहाने के लिए इकट्ठा करने को तालाब बनाया गया है। बताते हैं कि आज रविवार सुबह लगभग 8 बजे सड़क किनारे झुग्गियों के लगभग 8-10 बच्चे वहां खेलने पहुंचे। बच्चे खेल-खेल में गहरे
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पूरब से पश्चिम तक अच्छी बरसात..
पानी में उतर गए। वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुईं। बताते हैं कि महिला भी डूबने लगी। तभी वहां से गुजर रहे एक होमगार्ड ने महिला और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस और गोताखोरों ने पांचों बच्चों को बाहर निकाला। इनमें से चार की मौत हो गई। पांचवे का इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें : UP : युवती ने बहाने से जीजा से पुल पर रुकवाई बाइक, फिर नदी में लगा दी छलांग, मौत
ये भी पढ़ें : हाथरस मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-गिरफ्तारियां खुद में षणयंत्र
