
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। बेटियों के सामने एक मां की जान चली गई। बेटियां बचाने का प्रयास करती रह गईं। यह घटना बिसंडा क्षेत्र की है। दरअसल, एक महिला शायदा की दीवार ढहने से मौत हो गई। बताते हैं कि महिला रात में शब-ए-बारात पर ईदगाह से घर लौट रही थी। साथ में दो बेटियां भी थीं। दोनों बेटियां हुसना व गुलसिफा आगे चल रही थीं। उनकी मां शायदा (52) पीछे थीं।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जानकारी के अनुसार, बिसंडा के दूलाथोक की रहने वाली शायदा पर रास्ते में पड़ोसी की जरजर दीवार ढह गई। वह मलबे के नीचे दब गईं। दोनों बेटियों मां को बचाने की पूरी कोशिश की। मदद के लिए शोर भी मचाया। मगर समय पर मदद नहीं मिल सकी।
ये भी पढ़ें: बांदा: छत्तीसगढ़ के पार्श्व गायक ललित ठाकुर और तीजन बाई के गायन ने सबका मनमोहा
बेटियों ने जबतक मां को मलबे से निकाला। उनकी सांसें थम चुकी थीं। जीविन होने की उम्मीद में उन्हें लेकर अस्पताल गईं। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। पति की पहले ही मौत हो चुकी है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें: बांदा: भाई-बहन सुसाइड से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ये बातें आ रहीं सामने..
बांदा: भाई-बहन सुसाइड से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ये बातें आ रहीं सामने..

