समरनीति न्यूज, लखनऊ: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल की मौत हो गई। उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को इलाज के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी परिजनों को पहुंचा दी गई है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
आगरा के अपर मजिस्ट्रेट थे राजेश जायसवाल
जानकारी के अनुसार, आगरा के अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार अपनी क्रेटा कार से लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि उनकी कार जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 77-KM पर पहुंची तभी अज्ञात वाहन से टकरा गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
लखनऊ से आगरा लौटते समय हुआ हादसा
कार सवार अपर नगर मजिस्ट्रेट श्री जायसवाल और कार ड्राइवर पंकज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों कि इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: अफसरशाही! लखनऊ में नायब तहसीलदार ने किसान को मारा थप्पड़-कान से खून बहा, हालत गंभीर
वहां चिकित्सकों ने अपर नगर मजिस्ट्रेट (SDM) को मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एसडीएम जायसवाल किरावली में तैनात रह चुके हैं। वर्तमान में आगरा कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट थे।
ये भी पढ़ें: UPPolitics: बीजेपी से इतना नाराज क्यों संजय निषाद-क्या 2027 में बदल सकते हैं पाला!
UPPolitics: बीजेपी से इतना नाराज क्यों संजय निषाद-क्या 2027 में बदल सकते हैं पाला!
बड़ी खबर: संभल दंगों की 450 पन्नों की रिपोर्ट आयोग ने सीएम योगी को सौंपी
बड़ी खबर: यूपी में 22 शिक्षक बर्खास्त-FIR के आदेश..फर्जी मार्कशीट लगाकर कर रहे थे नौकरी
यूपी में स्कूल में हत्या, 9वीं के छात्र ने 10वी के छात्र को चाकू मारा
UP: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को बड़ी राहत, बहाल हो सकती है विधायकी