
समरनीति न्यूज, डेस्क: मध्यप्रदेश के इंदौर में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इंदौर में एक इलेक्ट्रिक गाड़ी में आग लगने से घर के 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह अग्निकांड इंदौर के प्रीतिनगर में हुआ। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल हैं। इंदौर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इलेक्ट्रिक गाड़ी में आग से सिलेंडरों में धमाके
मामले में इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इंदौर के प्रीति नगर में घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी। तभी चार्जिंग प्वाइंट में धमाका हुआ है।
ये भी पढ़ें: मॉडल की संदिग्ध हालात मौत-गले व प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान, मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में..
इसके बाद गाड़ी में आग लगी। फिर आग घर में फैल गई। घर में 10 से ज़्यादा गैस सिलेंडर रखे थे। इनमें से कुछ में आग से धमाका हो गया। कुछ बच गए। इससे बहुत बड़ी घटना होने से बच गई।
ये भी पढ़ें: झांसी-भोपाल: वाणिज्यकर अधिकारी के यौन उत्पीड़न में डिप्टी कमिश्नर बर्खास्त, यह है पूरा मामला..
घटना में कुल 8 लोगों की जान चली गई है। यह घर पालीमर कारोबारी मनोज पुगलिया का था। बताते हैं कि मृतकों में मनोज पुगलिया, सिमरन, विजय सेठिया, सुमन सेठिया, राशि, छोटू सेठिया आदि शामिल हैं। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें: यूपी में पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार-मच गया हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर..
सोनम बेवफा है! यूपी से इंदौर-मेघायल तक हल्ला-पति की हत्या में सोनम, प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार
कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप
मॉडल की संदिग्ध हालात मौत-गले व प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान, मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में..
यूपी में पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार-मच गया हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर..
