
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अभी कुछ दिन पहले बाराबंकी में टोल प्लाजा पर अधिवक्ता से मारपीट ने बड़ा तूल पकड़ा था। बाद में टोल ही खत्म कर दिया गया। मगर टोलकर्मी अब भी गुंडागर्दी से बाज नहीं आ रहे। अब सोनभद्र में टोलकर्मियों की गुंडागर्दी का नया मामला सामने आया है। वहां महिला अधिवक्ता आरती पांडेय और परिवार के साथ टोलकर्मियों ने मारपीट व अभद्रता की है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
सोनभद्र के लोढ़ी टोल प्लाजा पर हुई थी घटना

घटना रविवार शाम करीब 3 बजे की है। बताते हैं कि उस समय महिला अधिवक्ता अपने परिवार के साथ वाहन से चोपन की ओर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, राबर्ट्सगंज क्षेत्र में लोढ़ी टोल प्लाजा पर अगली गाड़ी का मैसेज न मिलने पर लेन में वाहन खड़े हो गए।

पुलिस ने दो नामजद को पकड़ा, अज्ञात की तलाश
इससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस का कहना है कि देरी होने पर आरती पांडेय सपरिवार व टोल कर्मियों में कहासुनी हो गई। बाद में मारपीट होने लगी। वादी अधिवक्ता आरती पांडेय निवासी सिविल लाइन रोड, कचहरी ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई।

एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, एएसपी अनिल कुमार एवं सीओ रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुए आरोपितों में रामजी तिवारी निवासी भौली कुरारा जिला हमीरपुर और सर्वेश यादव निवासी करमीशिपुर मालीपुर, जिला अंबेडकरनगर शामिल हैं। 7-8 अज्ञात आरोपी हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: टोल कर्मियों की गुंडागर्दी का अड्डा बना डासना टोल प्लाजा अब होगा बंद !
Budget_2026: क्या सस्ता और क्या महंगा..सरल शब्दों में पढ़ें..
Budget 2026: यूपी को बजट में क्या मिला..दो हाईस्पीड रेल काॅरिडोर-75 जिलों में हाॅस्टल और..
