Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला, 26 पर्यटकों की मौत-कई घायल 

Terrorist attack in Jammu and Kashmir, 26 tourists killed and many injured

समरनीति न्यूज, डेस्क: आज मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकियों ने कायराना हमला किया। इस आतंकी हमलों में 26 पर्यटकों की मौत की बात कही जा रही है। कई घायल हुए हैं। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना के दिल दहला देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आतंकवादी हमले के जिम्मेदार लोगों को छोड़ेंगे नहीं।

पहलगाम में पर्यटकों को बनाया निशाना

उधर, गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब टूरिस्ट सीजन पीक पर है। पहलगाम पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है और आज वहां बडी़ संख्या में पर्यटक थे।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में बीते 60 घंटे से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों में मुठभेड़ जारी, अबतक 5 जवान शहीद

तभी छिपकर बैठे आतंकियों ने हमला बोल दिया। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी घटना पर दुख जताया है। उधर, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।

ये भी पढ़ें: UPSC 2024 Result: प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप कर रचा इतिहास, सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम..