बांदा में हिस्ट्रीशीटर गुड्डू की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। बांदा की सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टॉक ने यह जानकारी दी है।
जानकारी के अनुसार, नशे में हुए विवाद में गुड्डू की हत्या उसी के दो साथियों ने की थी। हत्या की यह वारदात मटौंध थाना क्षेत्र के दुरैड़ी में हुई थी। बताते हैं कि तीनों बैठ कर शराब पी रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान कथित अवैध संबंधों को लेकर आपस में विवाद करने लगे।
बात बढ़ने पर दोनों अभियुक्तों ने धर्मेंद्र की डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की पहचान दुरैड़ी गांव के संजू पुत्र बसंता तथा सागर पुत्र रणवीर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल ...
