Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदीन्यूज

सीएम योगी की बड़ी घोषणा, शिक्षामित्रों को अब 18 हजार..

सीएम योगी की बड़ी घोषणा, शिक्षामित्रों को अब 18 हजार..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी ने आज बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने घोषणा की है कि शिक्षामित्रों को अब 10 हजार की बजाय 18 हजार प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। सीएम योगी ने यह भी घोषणा की है कि अनदेशकों को 9 की जगह 17 हजार मानदेय दिया जाएगा। 1.43 लाख शिक्षा मित्रों को होगा फायदा इस बढ़े हुए मानदेय का भुगतान अप्रैल से किया जाएगा। इस घोषणा से प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्र और करीब 25 हजार अनुदेशकों को लाभ होगा। सीएम योगी ने आज यह घोषणा विधानसभा में बजट भाषण के दौरान की है। ये भी पढ़ें: यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें.. https://samarneetinews.com/upbudget2026-yogigovernment-presented-budget2026-scooties-for-girlstudents/  ...
सीतापुर: पुलिस हिरासत में अभियुक्त ने गला काटा, हालत गंभीर

सीतापुर: पुलिस हिरासत में अभियुक्त ने गला काटा, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सीतापुर में पुलिस हिरासत के दौरान अभियुक्त ने अपना गला काटा लिया। गला काटने के बाद अभियुक्त की हालत गंभीर है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। डाॅक्टर घायल अभियुक्त का इलाज कर रहे हैं। घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। नाबालिग को भगाने का था आरोप आरोपी का नाम आशीष है और वह सीतापुर जिले के रामपुर कला थाना क्षेत्र के बाबूवापुर का है। बताते हैं कि आरोपी आशीष एक 17 वर्षीय किशोरी को लेकर कहीं चला गया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। ये भी पढ़ें: सीतापुर में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत-टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी एंबुलेंस इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अब उसे जेल भेजने की तैयारी थी। पहले ही उसने गला काट लिया। आरोपी के पास ब्लेड कैसे पहुंचा। ब्लेड कैसे पहुंचा, इसकी होगी जांच इसकी जांच की जा रही है। घटना से पूरे महकमें में ...
बांदा: जेल रोड खोदकर जल संस्थान मस्त-ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

बांदा: जेल रोड खोदकर जल संस्थान मस्त-ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जल संस्थान ने जेल रोड पर सड़क खोद डाली है। जल संस्थान के अधिकारियों की कार्यशैली से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जेल रोड पर ट्रैफिक बार-बार जाम हो रहा है। स्कूली बच्चे-कचेहरी के लोग परेशान सैकड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं। जल संस्थान का कोई कार्य चल रहा है। इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। दो दिन से सड़क खुदने से ट्रैफिक जाम की समस्या है। शहर में गंदे पेयजल की सप्लाई किसी से छिपी नहीं है। साइड से निकल रहे भारी वाहन भी अब जेल रोड पर ट्रैफिक ध्वस्त की समस्या पैदा कर दी है। बुधवार सुबह बिना किसी पूर्व सूचना जेल के पास सड़क खोदकर काम शुरू कराय है। पास में दो मैनहोल खुले पड़े हैं। जन समस्या पर नहीं उठता फोन भारी वाहन भी साइड से निकल रहे हैं। हादसों की आशंका बनी है। कुछ भारी वाहन भी साइड से निकल रहे हैं। ये भी पढ़ें: लापरवाही : बांदा शहर के ...
बांदा पीडब्ल्यूडी पर करोड़ों के गलत भुगतान के आरोप

बांदा पीडब्ल्यूडी पर करोड़ों के गलत भुगतान के आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पीडब्ल्यूडी पर फिर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। दरअसल, बांदा पीडब्ल्यूडी के एई पर करोड़ों के गलत भुगतान के आरोप लगे हैं। बताते चलें कि बांदा पीडब्ल्यूडी विभाग सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर सवालों के घेरे में है। अब पीडब्ल्यूडी पर भुगतान में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। AE पर कुछ ठेकेदारों को करोड़ों के गलत भुगतान के आरोप बुंदेलखंड न्याय मोर्चा ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के खिलाफ आरोप लगाए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा PWD का बड़ा खेल, सड़क चौड़ीकरण के नाम पर धांधली  इतना ही नहीं कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। बुंदेलखंड न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपा है। सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर विभाग पर लगते रहे हैं आरोप बताते चलें कि शहर की प्रम...
बांदा प्रीमियम लीग-5 का शानदार आयोजन, विजेता टीम पुरस्कृत

बांदा प्रीमियम लीग-5 का शानदार आयोजन, विजेता टीम पुरस्कृत

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा प्रीमियम लीग-5 का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में बड़े ही शानदार ढंग से संपन्न हुआ। बुधवार को बांदा प्रीमियम लीग-5 का फाइनल मैच खेला गया। बांदा प्रीमियम लीग-5 का फाइनल का मुकाबला सजर किंग और नवाब टैंक वेव्स टीमों के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में सजर किंग ने लक्ष्य हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता द्विवेदी रहीं। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। इससे पहले आयोजन समिति के संरक्षक वासिफ जमा ने अतिथियों को बुके देकर उनका स्वागत सम्मान किया। एसोसिएशन के सदस्य मनोज मिश्रा, धनंज्य करवरिया, कोच शिव प्रताप सिंह ने भी अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महेश साहिल द...
बांदा में शर्मनाक घटना, होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

बांदा में शर्मनाक घटना, होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में एक होटल में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। आरोपियों ने होटल में दरिंदगी की। इसके बाद लड़की को बदहवास हाल में सड़क पर छोड़कर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। एक आरोपी नाबालिग है। सीओ अतर्रा प्रवीण सिंह का कहना है कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। ये हैं पकड़े गए तीनों आरोपी जांच में पता चला है कि एक आरोपी को पीड़िता पहले से जानती थी। आरोपियों की पहचान गिरवां के सहेवा गांव निवासी महेश कुशवाहा (18), शक्ति सिंह (19) और एक 15 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। इस तरह से की गई वारदात जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम अतर्रा की एक किशोरी अपनी सहेली के साथ बाजार गई थी। वहां सहेली दुकान के भीतर गई तो किशोरी बाहर ठेले के पास खड़ी हो गई। बताते हैं कि तभी बाइक सवार तीनों आरोपी वहां पहुंचे। ये भी पढ़ें: बांदा में मासूम ...
बांदा में ट्रेन के आगे कूदा जरैली कोठी का छात्र-प्रेम प्रंसग की चर्चा

बांदा में ट्रेन के आगे कूदा जरैली कोठी का छात्र-प्रेम प्रंसग की चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के जरैली कोठी के रहने वाले छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। चर्चा है कि युवक ने प्रेमप्रसंग में जान दी है। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शादी की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रेम प्रसंग पर पुलिस ने कही यह बात.. जानकारी के अनुसार, शहर के जरैली कोठी मोहल्ले के राजेंद्र अनुरागी के बेटे 19 वर्षीय राजा अनुरागी मंगलवार शाम घर से निकले थे। देर रात उनका शव क्योटरा चौराहे के पास रेलवे पटरी पर पड़ा मिला। कहा जा रहा है कि युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें: बांदा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास-पुलिस ने घेरकर पकड़ा, अब जेल.. उधर, चर्चा है कि मृतक युवक का किसी से प्रेम प्रसंग था। उसी के चलते उसने सुसाइड की है। मृतक के मामा राज क...
बांदा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास-पुलिस ने घेरकर पकड़ा, अब जेल..

बांदा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास-पुलिस ने घेरकर पकड़ा, अब जेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बच्चों के प्रति क्रूरता बरतने वाले दरिंदे हमारे-आपके बीच ही कहीं छिपे होते हैं। समय पर सामने आते हैं। बस जरूरत हम सभी को जागरुक रहने की है। ऐसा ही एक दरिंदा बांदा में उस सामने आया जब एक मासूम से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। शर्मनाक घटनाक्रम बांदा शहर के एक मोहल्ले का है। बांदा के एक मोहल्ले में एक मासूम से दरिंदे किस्म के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर पकड़ा गया। आरोपी के बच्चों संग ही खेल रही थी मासूम जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 6 साल की मासूम देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। साथ में आसपास रहने वाले दूसरे बच्चे भी थे। बताते हैं कि तभी पड़ोसी युवक राजेश सोनी नशे की हालत में वहां पहुंचा। इसके बाद मासूम को बहला-फुसलाकर साथ ले गया। ये भी पढ़ें: बांदा: 15 साल के छात्र की हादसे में गई जान-बुंदेलखंड एक्सप...
मायावती का ऐलान, यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

मायावती का ऐलान, यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर मायावती ने अकेले दमपर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। लखनऊ में बुधवार को बसपा सुप्रीमो ने यह घोषणा की। बसपा सुप्रीमों ने कहा कि इन दिनों लोकतंत्र व संविधान को मजबूती की बजाय 'अर्टिफिशयल इंटेलिजेंस' की चर्चाएं ज्यादा हैं।   गेस्टहाउस कांड सपा मुखिया के इशारे पर.. बसपा मुखिया ने कहा कि चुनाव जितने नजदीक आएंगे, हमारे विरोधी हमें सत्ता से दूर रखने के और प्रयास करेंगे। कहा कि अभी साजिश रची जाएंगी। कहा कि पूरे देश में 'अंबेडकरवादियों' को बाबा साहेब के आत्म-सम्मान के लिए आंदोन मजबूत करते रहना चाहिए। किसी दल से गठबंधन की बात पूरी तरह झूठ मायावती ने कहा कि बसपा के यूपी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने की बात फर्जी है। यह बिल्कुल फेक न्यूज है। बसपा के गठबंधन में चुनाव की बात बिल्कुल गलत, झूठ, हवा-हवाई व मनगढ़ंत बात है। बसपा अकेले अपन...
बांदा में कांग्रेसियों का प्रदर्शन-जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित होम अरेस्ट

बांदा में कांग्रेसियों का प्रदर्शन-जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित होम अरेस्ट

Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन को लखनऊ जाते समय पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक लिया। साथ ही जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित को हाउस अरेस्ट कर लिया। इससे पहले कांग्रेसियों ने पुलिस के रोके जाने पर सड़क पर बैठकर धरना दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। सड़क पर धरना देने बैठे कांग्रेसी बताते चलें कि कांग्रेस ने मंगलवार सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी लखनऊ के लिए रवाना हुए। मेन रोड पर भारी पुलिस बल ने घेराबंदी कर सभी को रोक लिया। कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोंकझोंक भी हुई। जिलाध्यक्ष सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों ने नारे लगाए कि "जब जब मोदी योगी डरते हैं पुलिस को आगे करते हैं", "मनरेगा का अधिकार ले के रहेंगे ले के रहेंगे।" ये भी पढ़ें: Banda: क्रि...