Thursday, March 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदी न्यूज

कानपुर: सर्राफा कारोबारी ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी जान दी-सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

कानपुर: सर्राफा कारोबारी ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी जान दी-सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी के बिल्हौर में एक सर्राफा कारोबारी ने अपने दो बेटों की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर ली। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया। वहां डाॅक्टरों एक बेटे और कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक बेटे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। अरौल कस्बे में हुई घटना से मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, अरौल के हाशिमपुर में कारोबारी अजय कटियार (35) ने अपने दो बेटों रुद्र (12) व शुभम (7) की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर ली। आज सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दरवाजा खुलवाया। पिता के नाम छोड़ा कारोबारी ने सुसाइड नोट कमरे के अंदर ओम ज्वैलर्स के मालिक अजय कटियार जमीन पर पड़े थे। उनके गले मे साड़ी का फंदा था। मगर वह टूटा हुआ था। ...
यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी से मांगा जवाब

यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी से मांगा जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कथावाचक को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देने पर बवाल मच गया है। यूपी के डीजीपी ने मामले में एसपी से जवाब तलब किया है। पूरे प्रकरण से बहराइच पुलिस चर्चा में आ गई है। विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है। इससे जुड़े रील और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस मामले से चर्चा में आई यूपी की बहराइच पुलिस दरअसल, कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को बहराइच आगमन पर पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह यजमान के रूप में मौजूद रहे। इसकी आलोचना होने पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया। नगीना सांसद ने प्रशासन की मंशा पर उठाए सवाल बहराइच के पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह से जवाब-तलब किया है। विपक्ष लगातार मामले में हमलावर है। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने इस मामले में प्रशासन की मंशा और प्रोटोकॉ...
UP: बांदा में बड़ा हादसा, बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, दो युवकों की मौत-एक घायल

UP: बांदा में बड़ा हादसा, बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, दो युवकों की मौत-एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चिल्ला थाना क्षेत्र में दोहतरा गांव के पास मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर सवाल युवक सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आए ट्रक ने दो को रौंद दिया। इससे युवकों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। यह हादसा गुरुवार रात लगभग साढ़े 8 बजे हुआ। घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती जानकारी के अनुसार, दोहतरा गांव के पास मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने युवकों को रौंद दिया। दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। चिल्ला थाना क्षेत्र में हुआ हादसा चिल्ला थाना इंस्पेक्टर अनूप दुबे का कहना है कि फतेहपुर के ललौली गांव के सरवर (25) अपने साथी इशरत खान (30) के साथ बांदा से घर लौट रहे थे। वहीं चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव के प्रमोद क...
खबर का असर..बांदा में स्कूलों का समय बदला-शीतलहर के बीच DM के निर्देशों पर BSA के आदेश..

खबर का असर..बांदा में स्कूलों का समय बदला-शीतलहर के बीच DM के निर्देशों पर BSA के आदेश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शीतलहर और कोहरे से बढ़ी भीषण ठंड से सभी बेहाल हैं। आज गुरुवार को घना कोहरा छाया हुआ है। शीतलहर कहर बरपा रही है। ऐसे में बच्चों को सुबह कपकपा देने वाली ठंड में भी स्कूल जाने को मजबूर रहे। शीतलहर में बच्चों की सुरक्षा के संबंध में स्कूलों के समय को लेकर 'समरनीति न्यूज' ने आज गुरुवार को एक खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के कुछ देर बाद ही आदेश जारी खबर प्रकाशित होने के कुछ देर बाद ही प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा के निर्देशों पर शिक्षा विभाग ने आज तत्काल प्रभाव से कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया है। आदेशों में स्पष्ट कहा गया-तत्काल प्रभाव से लागू जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने सभी स्कूलों को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। संबंधित यह मुख्य खबर भी पढ़ें: संवेदनहीनता: बांदा में शीतलहर के ...
संवेदनहीनता: बांदा में शीतलहर के बावजूद प्रशासन ने नहीं बदला स्कूलों का समय

संवेदनहीनता: बांदा में शीतलहर के बावजूद प्रशासन ने नहीं बदला स्कूलों का समय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पूरा प्रदेश इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। शीतलहर और घने कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों का समय बदल दिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बावजूद बांदा में प्रशासन इस मामले में संवेदनहीन नजर आ रहा है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में स्कूलों का समय बदला यहां छोटे बच्चों के स्कूलों की टाइमिंग बदलने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। भीषण ठंड में बच्चे कांपते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी किसी से छिपी नहीं है। ये भी पढ़ें: UP: भीषण ठंड में इन जिलों में स्कूल बंद, लखनऊ-सीतापुर समेत कई जिलों में समय बदला अब प्रशासन भी बच्चों के ठंड से बचाव के मुद्दे पर संवेदनहीन नजर आ रहा है। वहीं शहर के गणमान्य लोगों का कहना है कि ठंड से बचाव के लिए स्कूलों का समय बदलना...
Lucknow: भारत-अफ्रीका मैच रद्द-कोहरे और धुंध के कारण फैसला, वापस होंगे टिकट के पैसे

Lucknow: भारत-अफ्रीका मैच रद्द-कोहरे और धुंध के कारण फैसला, वापस होंगे टिकट के पैसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में कड़ाके की ठंड में कोहरे-धुंध के कारण आज भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला क्रिकेट मैच रद्द हो गया। यह टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला था, जो खराब मौसम के कारण रद्द किया गया है। कोहरे-धुंध के कारण रद्द हुआ मैच बताते चलें कि शहर में सुबह से मौसम काफी खराब था। अंपायरों ने शाम 6 से रात 7:25 बजे तक इकाना स्टेडियम का बारीकि से निरीक्षण किया। मौसम में कोई भी सकारात्मक बदलाव नहीं नजर आया। वापस होंगे मैच के टिकट के पैसे आखिर में मैच के अंपायर रोहन पंडित और केएन अनंत पद्मनाभन ने मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया। अब सीरीज का आखिरी टी-20 मुकाबला अहमदाबाद में 19 दिसंबर को होगा। टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-1 से आगे है। बताते हैं कि मैच रद्द होने के बाद स्टेडियम में माइक से घोषणा की गई है कि मैच के टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे। ये भी पढ़ें: UP: भीषण ठंड में...
बांदा: कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन-नारेबाजी

बांदा: कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन-नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने मनरेगा का नाम बदले जाने का जबरदस्त विरोध किया। कांग्रेस कार्यालय से शहर के प्रमुख मार्गों पर होते हुए कांग्रेस नेता नारेबाजी करते हुए निकले। कहा-योजनाओं के नाम को बदलना महापुरुषों का अपमान इसके बाद नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंच कर राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। कहा की महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर केंद्र ने गलत कदम उठाया है। ये भी पढ़ें: UP: चर्चा में चमचों के कारनामे..बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को आजादी की राह दिखाने के ...
बांदा: बिसंडा में मंदिर में चोरी, देवी-देवताओं की मूर्तियां ले गए चोर

बांदा: बिसंडा में मंदिर में चोरी, देवी-देवताओं की मूर्तियां ले गए चोर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा में स्थित प्राचीन मंदिर से कीमती धातु की मूर्तियां चोरी होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने संज्ञान लेते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मंदिर व्यवस्था ने बताया बेशकीमती धातु की थीं मूर्तियां जानकारी के अनुसार, बिसंडा कस्बे के प्राचीन भानू बाबा मंदिर से चोरों ने मंगलवार देर रात कीमती मूर्तियां चोरी कर लीं। मंदिर व्यवस्थापक का कहना है कि चोरी गईं मूर्तियां कीमती धातु की हैं। बुधवार सुबह जब लोग मंदिर पूजा करने पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। ये भी पढ़ें: UP: बांदा में चर्चा में चमचों के कारनामे..बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की। लोगों का कहना है कि यह मंदिर काफी पुराना है। मंदिर में आधा दर्जन से ...
UP: सेक्स रैकेट का खुलासा-फ्लैट पर पुलिस छापा, एक काॅलगर्ल संग पांच युवक गिरफ्तार

UP: सेक्स रैकेट का खुलासा-फ्लैट पर पुलिस छापा, एक काॅलगर्ल संग पांच युवक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पुलिस ने एक फ्लैट पर छापकर सनसनीखेज खुलासा किया है। बताते हैं कि जिस फ्लैट पर पुलिस ने छापा मारा उसमें सेक्स रैकेट चल रहा था। मौके पर पुलिस को एक काॅलगर्ल और पांच युवक बेहद शर्मनाक, आपत्तिजनक हालत में मिले। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़े गए पांच युवकों में एक पीलीभीत बाईपास गोलीकांड का आरोपी भी शामिल है। महेंद्र नगर कालोनी का है पूरा मामला पूरा मामला बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा रोड स्थित महेंद्र नगर कालोनी का है। वहां देर रात सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने यह छापामारी की कार्रवाई की। पुलिस को फ्लैट का दरवाजा भीतर से बंद मिला। खटखटाने पर वहां अफरातफरी मच गई। आपत्तिजनक सामान भी हुआ बरामद किसी तरह पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर के हालात बेहद शर्मसार करने वाले थे। मौके से गोलीकांड का आरोपी रोहित ठाकुर ...
क्या आप जानते हैं? भारत की सबसे धीमी ट्रेन के बारे में…साइकिल भी निकल जाती है आगे..

क्या आप जानते हैं? भारत की सबसे धीमी ट्रेन के बारे में…साइकिल भी निकल जाती है आगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, समरनीति स्पेशल
काजल, लखनऊ डेस्क: ट्रेनों की तेज रफ्तार को लेकर दुनियाभर में हौड़ मची है। कोई देश बुलेट ट्रेन बना रहा है तो कोई हाइपरलूप ट्रेन की तैयारी में हैं। भारत में भी आपने तेज रफ्तार ट्रेनों को लेकर चर्चाएं सुनी होंगी। मगर क्या आपको पता है कि भारत में एक सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन भी है। 46 किमी के सफर को 5 घंटे में पूरा करती है यह खास रेलगाड़ी इस ट्रेन से साइकिल भी आगे निकल जाती है। यह ट्रेन 46 किलोमीटर की दूरी को पूरा करने में 5 घंटे का समय लेती है। जी हां, यह सच है। आइये हम आपको बताते हैं इस सबसे धीमी ट्रेन का पूरा रूट क्या है। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच चलती मेट्टूपालयम-ऊंटी नीलगिरी पैसेंजर दरअसल, भारत की सबसे धीमी रफ्तार वाली ट्रेन का रिकार्ड मेट्टूपालयम-ऊंटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन के पास है। यह ट्रेन भारत की सबसे तेज चलने वाली रेल से 16 गुनी धीमी रफ्तार से अपना सफर तय करती है। ...