गाजियाबाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, अस्पताल सामाजिक जिम्मेदारियों को भी दें प्राथमिकता
समरनीति न्यूज, लखनऊ: गाजियाबाद में आज रविवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदिरापुरम शक्ति खंड-2 स्थित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।
यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह मानती हैं कि मेडिकल जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी स्वास्थ्य सेवा संस्थानों की प्राथमिक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य-सेवा, राष्ट्र-निर्माण का अभिन्न अंग है। बीमारियों से लोगों का बचाव करना तथा उनके स्वास्थ्य के स्तर को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
राष्ट्रपति ने अस्पताल का भ्रमण भी किया
मंच पर पहुंचने से पहले राष्ट्रपति ने अस्पताल का भ्रमण भी किया। वहां आधुनिक उपकरणों और बेहतर इलाज के बारे में जानकार...









