Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: सीआरआईबी ब्लड ग्रुप: भारत की महिला के शरीर में मिला दुनिया का नया अनोखा ब्लड ग्रुप

CRIB Blood Group: भारत में महिला के शरीर में मिला दुनिया का नया अनोखा ब्लड ग्रुप

CRIB Blood Group: भारत में महिला के शरीर में मिला दुनिया का नया अनोखा ब्लड ग्रुप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: CRIB Blood Group: भारत में दुनिया का एक नया ब्लड ग्रुप पाया गया है। इस खबर ने पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों को चौंका दिया है। दरअसल, दक्षिण भारत के बेंगलुरु के कोलार जिले की एक 38 साल की महिला के शरीर में एक बिल्कुल नया ब्लड ग्रुप मिला है। डाॅक्टर्स का कहना है कि यह दुनियाभर में बिल्कुल अनोखा ब्लड ग्रुप है। अब यह दुनिया का पहला सीआरआईबी एंटीजेल ब्लड ग्रुप हो गया है। इसके बारे में अबतक कहीं सुना तक नहीं गया है। इस ब्लड ग्रुप के बारे में जानकर पूरी दुनिया शाक्ड है। बेंगलुरु के कोलार की रहने वाली हैं महिला मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला को काॅर्डियक अरेस्ट के बाद सर्जरी के लिए अस्पताल लाया गया था। वहां डाॅक्टरों ने सर्जरी से पहले महिला के ब्लड ग्रुप का सैंपल लिया। फिर जांच के लिए लैब भेजा। पता चला हिला का ब्लड ग्रुप O Rh+ है। दुनियाभर के वैज्ञानिक यह जानकर हैरान ...