
यूपी में 7 अक्तूबर को छुट्टी-शासनादेश हुआ जारी, पढ़ें पूरी खबर..
सुभाष, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 7 अक्तूबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शनिवार को इस संबंध में सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा पहले ही श्रावस्ती जिले से कर दी थी। दरअसल, 7 अक्टूबर को आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती है। इस अवसर पर अवकाश घोषित करने की मांग काफी समय से हो रही थी। इसलिए सरकार ने यह खास फैसला लिया है।
महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश
इस दिन को विशेष महत्व देने के लिए राज्यस्तर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। दरअसल, 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती है।
ये भी पढ़ें: पढ़िए! क्यों सुर्खियों में है यूपी का रेल के डिब्बे जैसे यह “पब्लिक टायलेट”…
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज इसकी मांग कर रहा था। वाल्मीकि समाज के अनुसार, पहले इस दिन सरकारी अवकाश हुआ करता था। मगर बाद में इसे रद्द कर...