बांदा में स्कूटी-बाइक की टक्कर में व्यापारी व परिजनों की पिटाई, लूट का आरोप
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीती देर शाम बाइक और स्कूटी की टक्कर होने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। बताते हैं कि बाइक सवारों ने साथियों को बुलाकर व्यापारी व उनके परिजनों को बुरी तरह से पीटा। गल्ला व्यापारी ने मारपीट के साथ 9 लाख लूट का आरोप लगाया है। व्यापारी का आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
शहर के खुटला मोहल्ले में घटना
घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, खुटला रहुनिया निवासी गल्ला व्यापारी सुनील (45) सोमवार रात स्कूटी से गल्ला मंडी से लौट रहे थे। मोहल्ले के पास ही सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
ये भी पढ़ें: बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप
बाइक सवार से उनकी कहासुनी हो गई। बताते हैं कि कुछ...
