बांदा: घर के बाहर खेल रही मासूम ‘परी’ लापता, शव मिलने से कोहराम
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के अछरील गांव में आज शुक्रवार बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। घर के पास खेल रही बच्ची अचानक गायब हो गई। बाद में उसका शव गोबर के गड्ढे में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है।
घर के बाहर खेलते-खेलते लापता हुई बच्ची
जानकारी के अनुसार, अछरील गांव निवासी विकास सिंह की बेटी 3 साल की परी शाम को घर के बाहर खेल रही थी। परिजनों का कहना है कि इसी दौरान वह घर के बाहर से गायब हो गई।
ये भी पढ़ें: बांदा: घर से उठाकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
बच्ची की मां मंजू घर में ही थीं और घर का काम निपटा रही थीं। अचानक गायब हुई परी का कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने कमासिन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
...
