यूपी में बड़ा एनकाउंटर, STF ने मार गिराया 1.25 लाख का ईनामी लल्लन सिंह
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी एसटीएफ के हाथों एक बड़ा एनकाउंटर हुआ है। सहारनपुर में बिहार के समस्तीपुर जिले का कुख्यात माफिया ललन सिंह उर्फ लल्लन एनकाउंटर में मारा गया। बताते हैं कि कुख्यात अपराधी लल्लन पर दो दरोगा समेत 7 लोगों की हत्या का आरोप था। सहारनपुर में यह मुठभेड़ सरसावा-नकुर रोड पर बीती देर रात हुई।
दो दरोगाओं समेत 7 लोगों की हत्या का था आरोप
पुलिस का कहना है कि मारे गए माफिया का एक साथी अंधेरे में भाग निकला। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश से मिली जानकारी के अनुसार, लल्लन पुत्र शिव शंकर सिंह काफी खतरनाक अपराधी था।
ये भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर, अस्पताल में महिला-चलती ट्रेनों में दो हत्याएं..
वह लंबे समय से संगीन वारदातें कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए वाराणसी पुलिस ने एक लाख रुपए और चंदौली पुलिस...
