मुरादाबाद में भाई ने जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर की हत्या-मां घायल
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के मुरादाबाद में भाई ने जुड़वा बहन की हत्या कर दी है। मुरादाबाद के पाॅश इलाके बुद्धि विहार में भाई ने चाकुओं से गोदकर जुड़वा बहन की हत्या कर डाली है। घटना में मां घायल हो गई। बहन की हत्या करने के बाद हत्यारोपी भाई फरार है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
गुड़गांव में इंजीनियर है हत्यारोपी-बहन भी कर रही थी जाॅब
जानकारी के अनुसार, हार्दिक नाम के युवक ने अपनी बहन हिमशिखा (25) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। युवती हिमशिखा एक निजी कंपनी में काम करती थी। घटना के कारण अभी स्पष्ट पता नहीं चले हैं। घटना को अंजाम देकर हत्यारोपी हार्दिक भाग गया है।
ये भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में रेलवे कर्मी ने सोशल मीडिया पर पत्नी की फोटो की वायरल..FIR दर्ज
एसपी सिटी कुमार रणविजय का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतका की मां नीलिमा भी एक कंपनी में काम करती...
