
बांदा : नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक घटना, बहनों संग मंदिर गए भाई की डूबने से मौत
समरनीति न्यूज, बांदा : नवरात्र के पहले दिन अपनी दो बड़ी बहनों के साथ मंदिर से पहले बागै नदी नहाने गए मासूम की डूबने से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार कालिजर थाना क्षेत्र के गुढ़ाकला गांव के वीरेंद्र सिंह का बेटा 12 वर्षीय मोहित अपनी बड़ी बहन नेहा (18) और खुशबू (14) के साथ बागै नदी नहाने गया था।
नदी में नहाकर देवी दर्शन की थी तैयारी
बताते हैं कि नदी किनारे देवी मंदिर भी है। तीनों भाई-बहन की योजना नदी नहाने के बाद मंदिर में देवी दर्शन की थी। इसी बीच नहाते समय पैर फिसलने से मासूम मोहित नदी में डूब गया। बहनों ने मदद के लिए शोर मचाया। सूचना पाकर गांव के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने बच्चे की
https://samarneetinews.com/banda-taunts-for-not-having-son-became-...