बांदा: सपा में शामिल हुए मयंक द्विवेदी, सदर की सियासत में हलचल
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट पर 2024 में बसपा प्रत्याशी रहे मयंक द्विवेदी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। लखनऊ में सपा कार्यालय में अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। बताते चलें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद मयंक द्विवेदी को 2,45,745 वोट मिले थे। इस राजनीतिक घटनाक्रम से बांदा सदर की सियासत में अंदरूनी हलचल मच गई है। राजनीतिक जानकार तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
दो बार रह चुके जिला पंचायत सदस्य
दरअसल, राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले मयंक द्विवेदी दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। उनके पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी वर्ष 2007 में नरैनी विधानसभा सीट से बसपा विधायक थे। ऐसे में उनका सपा में जाना बसपा के लिए झटका है।
ये भी पढ़ें: योगी का जबरा फैन मुस्लिम युवक, सीने पर लिखवाया Next PM Yogi ji
वहीं भाजपा खेमे में भी च...
