Monday, December 22सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बुंदेलखंड

बांदा में बड़ा हादसा, दो छात्रों की मौत-चार घायल, दो की हालत गंभीर

बांदा में बड़ा हादसा, दो छात्रों की मौत-चार घायल, दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कुछ दिन पहले बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौत की घटना लोग भूले नहीं थे। इसी बीच ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा और हो गया। दो बाइकों की तेज रफ्तार में हुई टक्कर में दो छात्रों की जान चली गई। चार युवक घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। हादसा बांदा के मर्का थाना क्षेत्र में हुआ। एक हाईस्कूल और दूसरा IIT का छात्र जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र के पिडांरन गांव के रामनरेश पटेल के बेटे अभय (18) अपने साथी नरेंद्र (19) निवासी भुजरख तथा आदित्य (25) के साथ निमंत्रण में गए थे। बताते हैं कि बीती रात तीनों बाइक से वापस आ रहे थे। रास्ते में पिंडारन गांव के पास उनकी दूसरी बाइक से तेज रफ्तार में https://samarneetinews.com/banda-badminton-player-vishnukant-selected-in-khelo-india/ टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर मर्का के ही अधाव गांव के संदीप (27) पुत्र अमि...
बांदा के बैडमिंटन खिलाड़ी विष्णुकांत खेलो इंडिया में चयनित

बांदा के बैडमिंटन खिलाड़ी विष्णुकांत खेलो इंडिया में चयनित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के विष्णुकांत ने पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। वहां शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में विष्णुकांत ने अपने जबरदस्त स्मैशों और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया और उप विजेता रहे। बांदा के खेल प्रेमियों में खुशियां छाईं साथ ही खेलो इंडिया तथा आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उनका चयन हुआ है। बताते चलें कि विष्णु कांत सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम (बांदा) में अपना नियमित अभ्यास करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके गुरु जिला क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, पुलिस लाइन बैडमिंटन कोच प्रदीप बर्मा, स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच भानु प्रताप ने बधाई दी है। बांदा के खेल प्रेमियों में खुशियां छा गई हैं। https://samarneetinews...
UP : अनियंत्रित कार पलटने से मासूम की मौत, दो कानपुर रेफर

UP : अनियंत्रित कार पलटने से मासूम की मौत, दो कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बबेरू थाना क्षेत्र में गोदभराई की रस्म अदा करने के बाद वापस लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसमें एक मासूम की मौत हो गई। वहीं घायलों में दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चित्रकूट से रिश्तेदारी में आई थी मासूम जानकारी के अनुसार चित्रकूट के रामघाट के रहने वाले अमित अपनी बहन बांदा शहर के छाबी तालाब की रहने वाली ममता के घर आए थे। वहां से सभी लोग बहन के देवर की शादी में गोद भराई करने बबेरू कस्बा गए थे। ये भी पढ़ें : Banda : 52 साल के किसान नंदलाल ने खुद को गोली से उडा़या, परिजनों ने बताई यह वजह.. बताया जा रहा है कि गोद भराई की रस्म पूरी करके यह परिवार वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में चित्रकूट जाते समय कोर्रम मोड़ क...
Banda : आयुक्त-DIG ने किया यातायात माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली..

Banda : आयुक्त-DIG ने किया यातायात माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने आज यातायात माह का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी मौजूद रहे। दोनों उच्चाधिकारियों ने संयुक्तरूप से शहर के बाबूलाल चौराहे पर जागरूकता रैलियों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली को फीता काटकर तथा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने वालों को हेलमेट भी दिया। https://samarneetinews.com/banda-beautiful-rangolis-of-sweepers-decorated-maharanapratapchowk/   ये भी पढ़ें : बांदा : ट्रैक्टर से कुचलकर इकलौते बेटे की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप ये भी पढ़ें : बांदा : बाइकों की तेज टक्कर में दो युवकों की मौत-युवती समेत दो घायल  ...
बांदा में महिला की बेरहमी से हत्या, बच्चों के साथ सोते समय मारा-घर के पास फेंका शव

बांदा में महिला की बेरहमी से हत्या, बच्चों के साथ सोते समय मारा-घर के पास फेंका शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में महिला की नृशंस हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हत्यारों ने 3 मासूम बच्चों के साथ सो रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। फिर शव को घर के बाहर लाकर फेंक दिया। उसपर घास-फूस डालकर छिपाने की कोशिश भी की। सुबह एक बच्चे की आंख खुलने पर जब उसे मां नहीं दिखी तो वह रोने लगा। नरैनी के पड़मई गांव की घटना तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। एएसपी शिवराज और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जानकारी के अनुसार बीती रात नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव के शारदा प्रसाद कुशवाहा की पत्नी आशा (32) घर में सो रही थीं। साथ में उनकी छोटी बेटियां शालिनी, शिवानी और बेटा अभिषेक भी https://samarneetinews.com/banda-child-dies-after-being-crushed-by-tractor-father-accused-of-murder/ सो रहे थे। बताते हैं कि रात में अज्ञात बदमाशों ने महिला आशा की ईंट-पत्थरों कूच...
बांदा : ट्रैक्टर से कुचलकर इकलौते बेटे की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

बांदा : ट्रैक्टर से कुचलकर इकलौते बेटे की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ट्रैक्टर से कुचलकर एक बालक की मौत हो गई। वहीं बालक के पिता ने ट्रैक्टर चालक पर विवाद के कारण बालक को कुचलकर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़िता पिता का कहना है कि कुछ दिन पहले इसी ट्रैक्टर चालक ने विवाद में उनके बेटे को मारने की धमकी दी थी। आज घटना हो गई। परिजनों ने वहां आक्रोश व्यक्त करते हुए थोड़ा हंगामा भी किया। हालांकि, पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर समझाकर शांत कर दिया। पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रैक्टर उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के गंछा गांव के रज्जू के बेटे 12 साल के लालमन पुत्र रज्जू पाल रविवार दोपहर साइकिल से घर आ रहे थे। https://www.youtube.com/watch?v=kPLlAd8vOUo बताया जा रहा...
Banda : 52 साल के किसान नंदलाल ने खुद को गोली से उडा़या, परिजनों ने बताई यह वजह..

Banda : 52 साल के किसान नंदलाल ने खुद को गोली से उडा़या, परिजनों ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज शनिवार सुबह 52 साल के किसान नंदलाल ने खुद को गोली से उड़ा लिया। घटना से घर से लेकर गांव तक हड़कंप मच गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। घटना बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के बिछवाही गांव की है। खेत पर काम कर रहा था बेटा तभी.. जानकारी के अनुसार वहां रहने वाले नंदलाल सिंह उर्फ पप्पू (52) ने सुबह गांव के बाहर खेत में लगे ट्यूबवेल पर पहुंचकर खुद को तमंचे से गोली मार ली। तभी पास में खेत पर काम कर रहे उनके बेटे विकास और गांव के बलदेव कुटार ने गोली की आवाज सुनी तो दौड़कर वहां पहुंचे। https://samarneetinews.com/banda-beautiful-rangolis-of-sweepers-decorated-maharanapratapchowk/ बताते हैं कि तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक के बेटे विकास ने पुलिस को बताया है कि पिता नंदलाल शराब के लती थे। उनके ...
बांदा : गोवर्धन पूजा के दिन गौशाला पहुंचे आयुक्त-डीएम और पालिकाध्यक्ष, ऐसे की गौ सेवा..

बांदा : गोवर्धन पूजा के दिन गौशाला पहुंचे आयुक्त-डीएम और पालिकाध्यक्ष, ऐसे की गौ सेवा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गोवर्धन पूजा के दिन बांदा के आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने नगर के कान्हा गौशाला में पहुंचकर गौ पूजन किया। गौ पूजन के बाद गौवंशों को गुड़ और केला भी खिलाया। उनके साथ जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बासू भी मौजूद रहीं। गौशाला में व्यवस्थाओं को भी जांचा सभी ने गौ पूजन के बाद गोसेवा की। अधिकारियों ने गौवंशों के रखरखाव की स्थिति भी देखी। साफ-सफाई को भी जांचा। गौशालाओं में हरा चारा, भूसा, पशु आहार, स्वच्छ पेयजल, छांव सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान अंकित बासू, पशु चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Banda : सफाई कर्मियों की रंगोलियों ने सजा महाराणा प्रताप चौक, लोगों ने खूब सराहा  https://samarneetinews.com/banda-beautiful-rangolis-of-sweepers-decorated-maharanapratapchowk/  ...
Banda : सफाई कर्मियों की रंगोलियों ने सजा महाराणा प्रताप चौक, लोगों ने खूब सराहा

Banda : सफाई कर्मियों की रंगोलियों ने सजा महाराणा प्रताप चौक, लोगों ने खूब सराहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में वार्ड नंबर-14 के सफाई कर्मियों ने दीवाली पर नई पहल की। इन सफाई कर्मियों ने महाराणा प्रताप चौक पर सुंदर रंगोलियां सजाईं। हालांकि, यह काम काफी मुश्किल था, क्योंकि चौराहे पर हमेशा यातायात का संचालन रहता है। खासकर दीवाली के दिन तो और भी ज्यादा भीड़ थी। फिर भी सफाईकर्मियों ने दृढ़ता के साथ अपने काम को अंजाम दिया। शहर के लोगों ने रंगोलियों को निहारा भी और प्रशंसा भी की। इस काम को सफाई नायक लखनलाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। लखनलाल ने बताया कि उन्होंने खुद से ही इसकी योजना बनाते हुए तैयारियां की हैं। मन में दीवाली पर अपने शहर के लिए कुछ करने की इच्छा थी। ज्यादा कुछ नहीं तो इसलिए रंगोलियों से मुख्य चौराहा को सजाया। इसमें सफाई कर्मियों के बच्चों, श्लोक, दिव्यांशी और सौम्या ने भी हाथ बंटाया। इस काम में लखनलाल के अलावा र...