बिहार में मतगणना आज, उत्तर प्रदेश की राजनीति पर नतीजे डालेंगे सीधा असर
समरनीति न्यूज, ब्यूरो, (लखनऊ): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो चुके हैं। आज 14 नवंबर 2025 को बिहार चुनाव की मतगणना है। सुबह 8 बजे मतगणा शुरू हो जाएगी। ऐसे में बिहार के नेताओं के दिलों की धड़कनें बढ़ना स्वभाविक है। सभी की नजर नतीजों पर हैं। राजनीतिक तापमान काफी बढ़ा हुआ है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं।
उत्तर प्रदेश में भी नतीजों को लेकर नेताओं की धड़कनें तेज
खासकर यूपी के नेताओं की धड़कनें भी तेज हैं। इसकी वजह है कि यहां के कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने बिहार चुनाव में जमीनी प्रचार से लेकर सोशल मीडिया तक जोर लगाया है। ऐसे में स्वभाविक है कि अपने प्रचार को परिणाम में बदलते देखने की इच्छा होगी। मंत्रियों से लेकर उप मुख्यमंत्री और संगठन के पदाधिकारियों ने बिहार चुनाव प्रचार में खास भूमिका निभाई।
यूपी के मंत्री से लेकर उप मुख्यमंत्रियों...
