बांदा में शर्मनाक घटना, होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में एक होटल में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। आरोपियों ने होटल में दरिंदगी की। इसके बाद लड़की को बदहवास हाल में सड़क पर छोड़कर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। एक आरोपी नाबालिग है। सीओ अतर्रा प्रवीण सिंह का कहना है कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
ये हैं पकड़े गए तीनों आरोपी
जांच में पता चला है कि एक आरोपी को पीड़िता पहले से जानती थी। आरोपियों की पहचान गिरवां के सहेवा गांव निवासी महेश कुशवाहा (18), शक्ति सिंह (19) और एक 15 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है।
इस तरह से की गई वारदात
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम अतर्रा की एक किशोरी अपनी सहेली के साथ बाजार गई थी। वहां सहेली दुकान के भीतर गई तो किशोरी बाहर ठेले के पास खड़ी हो गई। बताते हैं कि तभी बाइक सवार तीनों आरोपी वहां पहुंचे।
ये भी पढ़ें: बांदा में मासूम ...
