बांदा में दबंगई! बिजली कर्मियों की पिटाई-कुत्ता भी छोड़ा, प्रधान समेत 4 पर FIR..
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बिजली कर्मियों की टीम की पिटाई कर दी गई। मामले में ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। विद्युत टीम बकाएदारों के कनेक्शन काटने पहुंची थी। तभी विद्युत टीम पर हमला हो गया। ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों ने विद्युत टीम को घेरकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने बिजली कर्मचारियों पर जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी छोड़ा। बिजली विभाग के पांच कर्मचारी मारपीट और कुत्ते के काटने से घायल हो गए हैं।
कुत्ते स कटवाने का आरोप, बंथरी गांव का मामला
एक कर्मचारी की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, बिजली उपकेंद्र कमासिन के संविदा कर्मी कल्लू ने थाने में दी तहरीर दी है। उनका आरोप है कि अवर अभियंता कमासिन के नेतृत्व में पावर कारपोरेशन की टीम बुधवार को बंथरी गांव के जमरेहीनाथ में गई थी।
राजस्व वसूली के ल...
