ड्यूटी पर जाम छलकाना पड़ा भारी-वार्ड ब्वाय सस्पेंड, अपर मुख्य सचिव..
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ड्यूटी पर जाम छलकाना और अमर्यादित व्यवहार करना वार्ड ब्वाय को भारी पड़ गया। वार्ड ब्वाय को सस्पेंड कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने वार्ड ब्वाय को सस्पेंड किया है। साथ ही मामले में अनुशासनात्म कार्रवाई के लिए जांच समिति गठित की है। बताते चलें कि इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
बिसंडा स्वास्थ्य केंद्र का है मामला
दरअसल, वार्ड ब्वाय का शराब पीकर ड्यूटी करने का वीडियो वायरल हुआ था। मामला बांदा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा का है।जानकारी के अनुसार, वार्ड ब्वाय सुशील कुमार ने 10 अप्रैल को शराब पीकर ड्यूटी की।
ये भी पढ़ें: शासन का डंडा: हमीरपुर में रिश्वतखोर उपायुक्त समेत 3 अधिकारी सस्पेंड
साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों से नशे में अमर्यादित व्यवहार किया। बताते हैं कि इसका पूरा वीडियो वा...
