बांदा में बड़ी घटना, कोलावल खदान पर हत्या-तीन के खिलाफ मुकदमा
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बड़ी वारदात हो गई। गिरवां क्षेत्र में स्थित कोलावल खदान पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खदान पर हत्या की इस वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। फारेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा।
गिरवां की कोलावल खदान पर वारदात
जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र में अवैध खनन के लिए बदनाम कोलावल खदान है। इस खदान पर बीती रात पोकलैंड चालक शनि को गोली मार दी गई। घटना के समय वह पोकलैंड मशीन चलाकर बालू लोड कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: बांदा में एक और ट्रेन सुसाइड..अब छात्रा रेल के आगे कूदी, यह वजह..
बदमाशों ने मशीन पर चढ़कर उन्हें गोली मारी। गोली उनकी आंख में धंसते हुए निकल गई। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात से वहां हड़कंप मच गया।
खदान मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुल...
