
अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थनाएं
समरनीति न्यूज, बांदा: अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए आज बांदा में लोगों ने सभा कर प्रार्थनाएं कीं। कैंडर जलाकर मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की कामना की। घटना पर गहरा दुख जताया। कटरा अर्दली बाजार में सभी के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के अमित सेठ भोलू, सभासद विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, दुर्गा चौरसिया, वेद शर्मा, राजेश गुप्ता, रंजन, नीरज त्रिपाठी, नागेंद्र मिश्रा, आलोक प्रजापति, राजकिशोर गुप्ता, लाला कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: World blood donor day: बांदा की आयुषी बोलीं-स्वैच्छिक रक्तदाता बन जीवन रक्षक की भूमिका निभाएं
ये भी पढ़ें: बांदा खेल स्टेडियम 13 साल से दुर्दशा का शिकार स्विमिंग पूल-क्रिकेट पिच भी टूटी-फूटी
https://samarneetinews.com/aayushi-from-banda-said-become-voluntary-blood-donor-and-make-lifesaver/...