बांदा बार एसोसिएशन ने उठाया प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का मुद्दा-आयुक्त को ज्ञापन
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा बार एसोसिएशन ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का मुद्दा उठाया है। बांदा बार के अध्यक्ष व अन्य अधिवक्ताओं ने आयुक्त से मिलकर इसकी शिकायत की है। साथ ही ज्ञापन सौंपते हुए ऐसे प्राइवेट स्कूल पर कार्रवाई की मांग की है। बार अध्यक्ष विमल सिंह अन्य अधिवक्ताओं के साथ आयुक्त से मुलाकात की। आयुक्त अजीत कुमार को ज्ञापन देकर मनमानी करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई की मांग की है।
मनमानी फीस वृद्धि-मनमाना पाठ्यक्रम
बार एसोसिएशन ने मनमानी करने वाले ऐसे स्कूलों की जांच की भी मांग की है। बार अध्यक्ष ने कहा कि निजी स्कूलों में मनमाना पाठ्यक्रम, बेहताशा फीस वृद्धि हो रही है।इतना ही नहीं बार-बार पाठ्यक्रम में बदलाव, भारी स्कूल बैग जैसी मनमानी भी जारी है।
ये भी पढ़ें: स्टेडियम या सजा घर? बांदा में खिलाड़ियों की प्यास पर भारी लापरवाही
अधिवक्ताओं ने मांग की है कि स्कूल ब...
