बांदा चप्पल कांड: अब पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर भी हुआ मुकदमा..सियासत गरमाई
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चप्पल कांड में पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू को चप्पल मारने वाली महिला ने ही मुकदमा लिखाया है। महिला ने छेड़छाड़ और दूसरे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष ने उसे गालियां दीं।
महिला ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप
आरोप हैं कि पालिकाध्यक्ष ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जातिसूचक शब्दों से अपमानिक किया। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा: चप्पल कांड में FIR, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने लगाए ये आरोप..दो नामजद
बताते चलें कि इससे पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष ने महिला और एक युवक राजा त्रिपाठी उर्फ प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। इसके बाद से ही चर्चा थी कि जल्द ही दूसरा पक्ष भी मुकदमा करा सकता है।
ये...
