UP: प्रतीक यादव लेंगे अपर्णा से तलाक-स्वार्थी और घर तोड़ने वाली महिला बताया
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रतीक यादव (Aparna Yadav's Husband) ने अपनी पत्नी भाजपा नेत्री अपर्णा यादव से तलाक लेंगे। इंस्टाग्राम पर प्रतीक यादव ने अपर्णा को घर उजाड़ने वाली ‘A Family Destroyer’ महिला बताया है। उन्होंने काफी भावुक पोस्ट लिखी है। प्रतीक ने लिखा है कि वह जल्द ही अपर्णा को तलाक देंगे। बताते चलें कि अपर्णा बिष्ट और प्रतीक यादव ने लव मैरिज की थी।
अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं प्रतीक
मगर दोनों के बीच इस रिश्ते ने अचानक नया मोड़ ले लिया। अपर्णा यादव भाजपा नेता होने के साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं प्रतीक सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। वह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की संतान हैं।
अपर्णा को बताया घर उजाड़ने वाली महिला
आज 19 जनवरी 2026 को प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपर्णा से जल्द ही तलाक लेने की बात कही है। द...
