बांदा: रोहिणी को गोली मारने का शक किसी करीबी पर! पुलिस टीमें खुलासे में लगीं
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मायके में एक विवाहिता को गोली लगने की घटना में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को महिला के किसी करीबी रिश्तेदार पर शक है कि उसी ने गोली मारी है। पुलिस टीमें गोली मारने वाले की तलाश कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर घायल महिला का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। सीओ सिटी (IPS) मेविस टाॅक का कहना है कि पुलिस घटना की बारीकि से जांच कर रही है। घटना घर के अंदर हुई है। महिला को छर्रे लगे हैं।
पिता के इर्द-गिर्द पुलिस के शक की सुईं
हालांकि, गोली कैसे चली और किसने चलाई? इसे लेकर पुलिस ने अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। बताते हैं कि घटना घर के भीतर हुई है। परिजनों से पूछताछ में अहम तथ्य सामने आए हैं।
पैलानी क्षेत्र के अमलौर गांव की घटना
बताते चलें कि पैलानी थाना क्षेत्र अमलोर गांव में बीती रात 28 वर्षीय रोहिणी को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। पुलिस का कहना है कि घटना क...
