Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ताजा खबर

बांदा में दर्दनाक हादसे, युवक और मासूम की मौत-दो भाई कानपुर रेफर

बांदा में दर्दनाक हादसे, युवक और मासूम की मौत-दो भाई कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग जगहों पर दर्दनाक हादसे हुए हैं। इन हादसों में मासूम व युवक की मौत हो गई। वहीं दो सगे भाइयों को गंभीर हालत हो गए। दोनों घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। हादसों से दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। मासूम के मां-पिता की रो-रोकर बुरी हालत है। एक हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ है। वहीं दूसरा हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। एक मृतक युवक कानपुर का, घायल भाई फतेहपुर के.. जानकारी के अनुसार, बुदेलखंड एक्सप्रेसवे हथौरा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत-भाई गंभीर जानकारी के अनुसार, कानपुर के अकबरपुर झबइया गांव के सोनू (30) पुत्...
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का आरोपी ढेर

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का आरोपी ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में आज रात बड़ा एनकाउंटर हुआ है। यूपी के गाजियाबाद के लोनी में पुलिस ने एनकाउंटर में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के आरोपी को ढेर कर दिया है। गाजियाबाद के लोनी में मुठभेड़ बताते हैं कि बदमाशों और पुलिस के बीच लगभग 10 मिनट तक गोलियां चलीं। यह एनकाउंटर लोनी अंडरपास के पास हुआ। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। मारा गया अमरोहा का जीशान एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह का कहना है कि पुलिस और बाइक सवार बदमाश में लगभग 10 मिनट गोली चलीं। मारे गए बदमाश की पहचान अमरोहा के नगला सैफी के जीशान के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी ये भी पढ़ें: UP: होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़-तीन युवतियां और..  ...
बांदा में सपा-कांग्रेस समेत कई दलों का धरना-राइफल क्लब की नीलामी रद्द की मांग

बांदा में सपा-कांग्रेस समेत कई दलों का धरना-राइफल क्लब की नीलामी रद्द की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में राइफल क्लब मैदान की प्रस्तावित नीलामी के विरोध में राजनीतिक दलों व समाजसेवियों ने धरना दिया। धरने में सपा सांसद कृष्णा पटेल, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। धरने के बाद सभी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। नीलामी को रद्द करने की उठाई मांग नीलामी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की। धरना देने वाले समाजसेवियों ने कहा कि राइफल क्लब 150 साल पुराना ऐतिहासिक मैदान है। ये लोग हुए धरना-प्रदर्शन में शामिल धरना देने वालों में पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा  खान, कांग्रेस नेता मो. इदरीश, जदयू की शालिनी पटेल, ए...
Breaking: बांदा गायत्री नगर में छात्रा ने लगाई फांसी, यह वजह..

Breaking: बांदा गायत्री नगर में छात्रा ने लगाई फांसी, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज एक पॉलिटेक्निक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है। घटना शहर के गायत्रीनगर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के समय घर पर अकेली थी छात्रा जानकारी के अनुसार, शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में रहने वाले वृंदावन वर्मा की बेटी खुशबू (18) पॉलिटेक्निक की छात्रा थी। मां एक प्राइवेट स्कूल में काम करती हैं। पिता सब्जी बेचने का रोजगार करते हैं। आज घर में घटना के समय कोई नहीं था। ये भी पढ़ें: UP: लव मैरिज का दुखद अंत-शादी को एक साल भी नहीं और विवाहिता की मौत स्कूल से लौटकर छोटी बहन घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब नहीं खुला तो परिजनों को जानकारी दी। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के चाचा सुरेशा का कहना है कि छात्रा के पिता की 2008 में मौत हो चुक...
बांदा शहर में इंस्टाग्राम पर अश्लील कमेंट्स-गाली-गलौज- FIR दर्ज

बांदा शहर में इंस्टाग्राम पर अश्लील कमेंट्स-गाली-गलौज- FIR दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति ने दूसरे पर अश्लील टिप्पणियां, गालियां दीं। अश्लील कमेंट्स भी किए। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकियां भी दीं। मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR हुई है। दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली के मर्दननाका मोहल्ले के शैलेंद्र ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। उनका कहना है कि उनकी इंस्टा आईडी पर वरुण त्रिपाठी नाम का व्यक्ति अश्लील कमेंट्स और जातिसूचक गालियां दे रहा है। ये भी पढ़ें: यूपी: दो होटलों में देह व्यापार का खुलासा, 7 युवतियों समेत पकड़े गए 15 लोग साथ में अभद्र मैसेज भी कर रहा है। इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दी है। उधर, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। ...
यूपी: BJP अध्यक्ष का ‘बुल्डोजर वेलकम’ चर्चा में..लखनऊ से अयोध्या पहुंचे थे पंकज चौधरी

यूपी: BJP अध्यक्ष का ‘बुल्डोजर वेलकम’ चर्चा में..लखनऊ से अयोध्या पहुंचे थे पंकज चौधरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अयोध्या में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का 'बुल्डोजर वेलकम' चर्चा में छा गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर खूब कानाफूसी हो रही हैं। दरअसल, यूपी भाजपा अध्यक्ष सोमवार को राजधानी लखनऊ से भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचे थे। सपा से निष्काषित विधायक ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर बुल्डोजरों से बरसाए फूल वहां सपा से निष्कासित गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का बुल्डोजरों से पुष्प वर्षा कराकर अलग अंदाज में स्वागत किया। सियासी पंडित इस स्वागत में राजनीतिक निहितार्थ तलाश रहे हैं। 12 से ज्यादा बुल्डोजर हाईवे पर सड़क के दोनों किनारों पर लाइन से खड़े कर वेलकम जानकारी के अनुसार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत को विधायक ने जुबेरगंज बाजार के पास हाइवे पर 12 से ज्यादा बुल्डोजर खड़े कराए। ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेस...
Breaking: बांदा में बुलेरो की टक्कर से महिला की मौत-गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

Breaking: बांदा में बुलेरो की टक्कर से महिला की मौत-गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में एक तेज रफ्तार बुलेरो गाड़ी ने महिला को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। महिला की मौत हो गई। एक अन्य महिला को भी चोटें आई हैं। हादसे में बाद बुलेरो चालक मौके से भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। अतर्रा में दुर्घटना-एक अन्य महिला को भी चोटें चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बुलेरो को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा के शास्त्रीनगर भवानीगंज के कल्लू नामदेव की पत्नी राजकुमारी (50) एक विद्यालय के हास्टल में आया थीं। बताते हैं कि आज रविवार सुबह अपनी सहयोगी सोना, सुशीला के साथ वह ड्यूटी पर जा रही थीं। ये भी पढ़ें: बांदा में झोलाछाप डाॅक्टरों का बोलबाला, तिंदवारी-बेंदाघाट-बबेरू में.. विद्यालय ...
बांदा शहर में अंडे की सब्जी पर ऐसी तकरार-आहत होकर पति ने लगाई फांसी..

बांदा शहर में अंडे की सब्जी पर ऐसी तकरार-आहत होकर पति ने लगाई फांसी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक घर में अंडे की सब्जी को लेकर पति-पत्नी में ऐसी तकरार हुई कि कोहराम मच गया। पति अंडे की सब्जी खाना चाहता था और पत्नी रात में बनाने को तैयार नहीं थी। बताते हैं कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ। शहर के शांतिनगर मोहल्ले की घटना बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी की किसी बात से आहत पति ने फांसी लगा ली। यह पूरा घटनाक्रम शहर के शांतिनगर मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार, शहर के शांतिनगर मोहल्ले की सुनीता सोनी ने बताया कि उनके देवर शुभम सोनी (28) ने घर में फांसी लगा ली है। बताया कि सास मुन्नी देवी सोनी ने देखा तो शोर मचाया। तब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। ये भी पढ़ें: UP: खाना मांगने पर पत्नी ने पति ने गले में घोंपा चाकू-अस्पताल में भर्ती-FIR.. मृतक की भाभी का कहना है कि शुभम रात में अंडे लेकर घर पहुंचे थे। उन्होंने प...
पिता या हैवान! बांदा में नशेबाज ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर शव यमुना में फेंका-गिरफ्तार

पिता या हैवान! बांदा में नशेबाज ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर शव यमुना में फेंका-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक हैवान पिता ने अपने इकलौते बेटे की हत्या कर दी। आरोपी नशेबाज है और अक्सर पत्नी से नशे में झगड़ा किया करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। साथ ही बच्चे के शव की तलाश की जा रही है। घटना पैलानी थाना क्षेत्र की है। हत्यारोपी गिरफ्तार-बच्चे के कपड़े बरामद जानकारी के अनुसार, घटना बीती 5 जनवरी की रात की है। बताया जाता है कि फतेहपुर के ललौली क्षेत्र के धनुहन डेरा का राजेंद्र नशे में अपनी ससुराल पैलानी के पचकौरी पहुंचा। वह पत्नी शारदा व परिजनों से मिला। सभी लोग खाना खाकर सो गए। परिजनों का कहना है कि आरोपी राजेंद्र इसी दौरान चुपचाप सोते हुए डेढ़ साल के बेटे को उठा ले गया। ये भी पढ़ें: बांदा: कर्नाटक से लौट आए, मगर घर तक नहीं ...
UP: कर्नाटक से बांदा लौट आए, मगर घर तक नहीं पहुंच पाए, केन नदी में डूबने से मौत

UP: कर्नाटक से बांदा लौट आए, मगर घर तक नहीं पहुंच पाए, केन नदी में डूबने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कुछ घटनाएं सोचने पर मजबूर कर देती हैं। कर्नाटक से लौटे युवक की बांदा में केन नदी में डूबने से मौत हो गई। थोड़ी दूरी पर घर में इंतजार कर रहे परिजनों को पता चला तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कर्नाटक से लौट आए मगर घर तक नहीं पहुंच पाए जानकारी के अनुसार, जसपुरा के बरेहटा गांव के मजरा फकीराडेरा के रामचंद्र के बेटे मनोज निषाद (35) कर्नाटक के हुबली में रहते थे। वहीं मजदूरी करते थे। शुक्रवार को 10 महीने बाद वह अपने गांव लौट रहे थे। उनके भाई दिनेश उन्हें लेने गए थे। बताते हैं कि दोनों भाई नाव से खप्टिाकला के पास नाव से केन नदी पार कर गांव पहुंचे। भाई नाव से सामान उतार रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा DM ने नरैनी-तिंदवारी के चिकित्सा अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश मनोज नाव से उतरकर नदी में नहाने लगे। इसी बीच पैर फिसलने से वह गहर...