Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ट्रेंडिंग नाऊ

बांदा: पतंग पकड़ने में रेल लाइन के करंट से युवक घायल-हालत गंभीर

बांदा: पतंग पकड़ने में रेल लाइन के करंट से युवक घायल-हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रेलवे ट्रेन की खड़ी बोगी पर चढ़कर पतंग पकड़ रहे युवक की करंट लगने से हालत बिगड़ गई। बताते हैं कि झटके के साथ वह बोगी से नीचे आकर गिरा। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना बुधवार शाम की है। जानकारी के अनुसार, आजाद नगर निवासी 18 वर्षीय रमजानी पुत्र खालिद रेलवे की खड़ी बोगी पर चढ़ गया। वह पतंग पकड़ने लगा। बोगी के उपर चढ़कर पकड़ रहा था पतंग ऊपर से गुजरी हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक लाइन को नहीं देखा। करंट की टपेट में आने से झटके से बोगी से नीचे गिर गया। घटना लोहिया पुल के पास की है। आसपास के लोगों व परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी शिवबाबू और आरपीएफ के एसआई विनय कुमार भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, तबतक परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जा चुके थे। डाॅक्टर ने बताया कि किशोर का शरीर करंट से झुलस गया है। इलाज किया जा रहा है। ये भी पढ़ें:...
UP: कौन है प्रियंका सिंह? जिसे 6 साल से ढूंढ रही थी पुलिस-अब STF ने पकड़ा

UP: कौन है प्रियंका सिंह? जिसे 6 साल से ढूंढ रही थी पुलिस-अब STF ने पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी एसटीएफ ने आज बुधवार को 6 साल से फरार प्रियंका सिंह को गिरफ्तार किया है। प्रियंका पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रियंका लखनऊ में ही छिपकर रह रही थी। इसके बावजूद 6 साल तक पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई। आखिरकार यूपी एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। बताते हैं कि एसटीएफ ने प्रियंका सिंह को लखनऊ की एल्डिको कॉलोनी स्थित सौभाग्यम अपार्टमेंट से पकड़ा है। शातिर दिमाग प्रियंका के कारनामें-6 साल तक पुलिस को दिया चकमा अब सवाल उठता है कि प्रियंका सिंह कौन है? जिसे पुलिस 2019 से सरगर्मी से ढूंढ रही थी। 50 हजार ईनाम घोषित होने के बावजूद कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। दरअसल, प्रियंका सिंह पर प्रदेश के लगभग 10 जिलों में ठगी, आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और धमकी देने जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमें दर्ज हैं। 10 जिलों में 19 मुकदम...
यूपी: रिश्वत के आरोप में BSA निलंबित-सवा 2 करोड़ का मामला

यूपी: रिश्वत के आरोप में BSA निलंबित-सवा 2 करोड़ का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: फर्नीचर आपूर्ति करने वाली फर्म से गोंडा के बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने सवा दो करोड़ की रिश्वत मांगी। इसके बाद 30 लाख रुपए एडवांस रिश्वत लेने के भी आरोप हैं। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर शासन ने गोंडा बीएसए अतुल तिवारी को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। लखनऊ से संबद्ध-विभागीय जांच शुरू सस्पेंड होने के बाद बीएसए को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल से संबद्ध किया गया है। साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। बीएसए अतुल तिवारी के निलंबन की खबर जैसे ही जिले में पहुंची। इसके बाद विभाग में सन्नाटा पसर गया। बीते तीन महीने के भीतर बीएसए पर दो मुकदमें हो चुके हैं। एक में घूसखोरी का आरोप है। वहीं दूसरे में नियुक्ति में फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। कोतवाली पुलिस घूसखोरी के आरोपों की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें: लखनऊ में दो लाख रिश्वत ...
बांदा में भव्य दंगल-धनंजय सिंह बने मुख्य अतिथि-प्रवीण सिंह ने किया स्वागत

बांदा में भव्य दंगल-धनंजय सिंह बने मुख्य अतिथि-प्रवीण सिंह ने किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के मरौली में आज 'श्रीमद् भागवत सप्ताह के तहत भंडारा व दंगल' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह मुख्य अतिथि रहे। आयोजन भाजपा नेता प्रवीण सिंह (संस्थापक, बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन) की मौजूदगी में हुआ। धर्म-संस्कृति और खेलों का संगम कार्यक्रम के संरक्षक प्रवीण सिंह ने मुख्य अतिथि धनंजय सिंह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं और संस्कृति को बढ़ावा देने के संकल्प पर कायम हैं। कहा कि यह आयोजन धर्म, संस्कृति और पारंपरिक खेलों का संगम है, जो बुंदेलखंड की माटी की पहचान है। कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, विशेषकर युवाओं को जोड़ने और उन्हें सही दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह भी मौजूद रहे। मरौली में कार्यक्रम में जुटी भीड़ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भी इस अवसर ...
बांदा शहर में युवती ने लगाई फांसी-हाथों में मेहंदी और चेहरे पर फेसपैक..

बांदा शहर में युवती ने लगाई फांसी-हाथों में मेहंदी और चेहरे पर फेसपैक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर के मोहल्ला छाबी तालाब में एक युवती ने मां की डाट के बाद फांसी लगा ली। उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबी तालाब मोहल्ले की रहने वाली रजनी (19) ने सोमवार दोपहर घर में साड़ी से फांसी लगा ली। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। बहन को बंद मिले घर के दरवाजे दोपहर लगभग 2 बजे जब बड़ी बहन मोनी घर लौटीं तो दरवाजे बंद मिले। पड़ोसियों ने बताया कि काफी देर से छोटी बहन कमरे से बाहर नहीं आई है। मोनी का कहना है कि जब वह छत के रास्ते कमरे में पहुंचीं तो बहन को फांसी पर लटकते देखा। कहा कि सुबह मां ने जल्दी उठने को लेकर जरा डाट दिया था। ये भी पढ़ें: बांदा में शव रखकर प्रदर्शन-पुलिस पर लापरवाही का आरोप-दो गिरफ्तार शायद इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। मोनी ने बताया कि खुदकुशी ...
बिहार: मतदान के पुराने रिकार्ड टूटे-दूसरे चरण में 68.79% वोटिंग

बिहार: मतदान के पुराने रिकार्ड टूटे-दूसरे चरण में 68.79% वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ ब्यूरो: बिहार चुनाव के दूसरे चरण में आज मतदाताओं ने इतिहास रच दिया। बिहार चुनाव के दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत के पुराने सभी रिकार्ड टूट गए। आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए हुए दूसरे चरण में कुल 68.79% मतदान हुआ। कुल 122 सीटों पर डाले गए इन वोटों के साथ ही 1302 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। आजादी के बाद पहली बार बिहार में इतना मतदान! बताते हैं कि आजादी के बाद पहली बार बिहार में इतना मतदान हुआ है। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा है कि दोनों चरणों को मिलाकर बिहार में कुल 66.90% मतदान हुआ है। अब 14 नवंबर को इसके परिणाम आएंगे। सभी की नजर चुनाव परिणामों पर है। ये भी पढ़ें: फिर बंपर वोटिंग की ओर बिहार, दूसरे चरण में 11 बजे तक 31.38% मतदान  ये भी पढ़ें: बिहार में बंपर मतदान…क्या दे रहा संदेश? पहले चरण में 64.66% वोटिंग ...
बांदा में शव रखकर प्रदर्शन-पुलिस पर लापरवाही का आरोप-दो गिरफ्तार

बांदा में शव रखकर प्रदर्शन-पुलिस पर लापरवाही का आरोप-दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दबंगों की पिटाई से घायल युवक की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाॅक (IPS) व थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव की है। परिजनों ने कहा, अबतक मुख्य आरोपियों पकड़ से बाहर जानकारी के अनुसार, बीती 5 नवंबर को बृजबिहारी प्रजापति के बेटे प्रेमचंद्र (21) को बबेरू रोड स्थित खेत सिंह खगार चौहारा पर कुछ लोगों ने बेरहमी से लोहे की राड व डंडों से पीटा था। आरोपियों में प्राजंल गुप्ता, साहिल सिंह, मोनू सिंह समेत दो अज्ञात लोग शामिल थे। बताते हैं कि इन लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया था। बाद में वह...
दिल्ली ब्लास्ट: यूपी में हाई अलर्ट-CM Yogi ने डीजीपी से की बात, पूरे प्रदेश में चेकिंग..

दिल्ली ब्लास्ट: यूपी में हाई अलर्ट-CM Yogi ने डीजीपी से की बात, पूरे प्रदेश में चेकिंग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: दिल्ली में सोमवार शाम हुए बम धमाके के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से बातचीत की। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद उत्तर प्रदेश में सभी पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट कर दिया गया। पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त-दुरुस्त कर दी गई है। अयोध्या और संभल में भी सतर्कता और सुरक्षा बढ़ी इसके साथ ही सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी की जा रही है। बताया जा रहा है कि यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को फील्ड में मौजूद रहने को कहा है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों में चेकिंग और पेट्रोलिंग के भी निर्देश दिए हैं। अयोध्या और संभल में खास अलर्ट किया गया है। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: दिल्ली में लाल किले के पास धमाका-10 लोगों की मौत-24 घायल  https://samarneet...
दर्दनाक: बांदा में डंपर ने छात्र को रौंदा..मौके पर ही मौत-भीड़ ने किया हाइवे जाम

दर्दनाक: बांदा में डंपर ने छात्र को रौंदा..मौके पर ही मौत-भीड़ ने किया हाइवे जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी कस्बे में आज सोमवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवाल 15 वर्षीय छात्र को रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। यह दुर्घटना तिंदवारी थाना से कुछ ही दूरी पर हुई। इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बांदा-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने हाइवे कर दिया जाम बाद में अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया। तब जाकर हाइवे से जाम खुला। उधर, एएसपी शिवराज ने बताया कि पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डंपर को भी कब्जे में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार, छात्र कुंज बिहारी (15) पुत्र संतोष, सत्य नारायण इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि छात्र कुंज बिहारी अपनी साइकिल से तिंदवारी थाना के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच गिट्टी डस्ट लेकर निकले ते...
यूपी: पाला बदलते नजर आ रहे योगी के मंत्री राजभर-‘बिहार में सत्ता से बाहर हो जाएगी एनडीए’

यूपी: पाला बदलते नजर आ रहे योगी के मंत्री राजभर-‘बिहार में सत्ता से बाहर हो जाएगी एनडीए’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ ब्यूरो: योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 पर बड़ा बयान दिया है। मंत्री राजभर ने कहा है कि अबकी बार एनडीए बिहार की सत्ता से बाहर हो जाएगी। कुशीनगर में पंचायती राज मंत्री राजभर ने पत्रकारों से बातचीत की। बातचीत में कहा कि जब भी बिहार में ज्यादा वोटिंग होती है तो आरजेडी ही जीतती है। बोले-10 दिन बिहार में रहा- वहां की महिलाओं ने कहा.. कहा कि वह 10 दिन लगभग बिहार में रहे। वहां की महिलाओं से बात की। वहां की महिलाओं का कहना है कि सरकार हमारा ही पैसा हमें दे रही है। कोई एहसान नहीं कर रही है। ये भी पढ़ें: ‘नीतीश भाजपा के चुनावी दूल्हे’-अखिलेश यादव का केंद्र व यूपी सरकार पर तीखा हमला यूपी में भाजपा के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार चला रहे राजभर ने कहा कि बिहार में राजद की सरकार बनेगी और एनडीए सत्ता से बाहर हो जाएगा। राजभर ने दावा किया है क...