बांदा में राकेश टिकैत ने सरकार को घेरा, बोले-आपदाग्रस्त घोषित करें सरकार
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में किसान-मजदूर महापंचायत में राकेश टिकैत ने किसानों की बदहाली के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। किसान नेता टिकैत ने कहा कि आने वाला समय देश के अन्नदाताओं के लिए बेहद चुनौतीभरा है। हम सभी को एकजुट होकर इसका सामना करना होगा। वह बांदा में मंडी समिति में किसान-मजदूर महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।
बांदा को आपदाग्रस्त घोषित करने की मांग
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बुंदेलखंड में भारी बारिश से फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ऐसे में सरकार को बांदा और प्रभावित क्षेत्रों को आपदाग्रस्त घोषित करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: झांसी में बड़ा हादसा, नदी में एक को बचाने के टक्कर में पांच डूबे, सभी की मौत
महापंचायत के बाद भाकियू की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी भेजा गया। इस ज्ञापन में बांदा को आपदाग्रस्त घोषित करने, फसल नुकसान का ...
