कानपुर से नहाते-नहाते इंदौर जाएगा सतीश, 20 हजार लीटर पानी..
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर जू से हिप्पो सतीशन एक यादगार यात्रा पर निकलने वाला है। हिप्पो सतीशन को जल्द ही नया घर मिलने
वाला है। जी हां, कानपुर से हिप्पो सतीश को इंदौर भेजा जा रहा है। इसके लिए बेहद खास इंतजाम किए जा रहे हैं। हिप्पो सतीश का 700 किमी का यह सफर रास्तेभर नहाते-नहाते पूरा होगा।
अनोखे सफर में 20 हजार लीटर पानी होगा खर्च
इस पूरी यात्रा में हिप्पो सतीश को नहलाने में लगभग 20 हजार लीटर पानी खर्च होगा। सबकुछ एनिमल एक्सचेंज के तहत हो रहा है। कानपुर से इंदौर तक 700 किमी लंबे इस सफर में सतीश को नहलाने की खास व्यवस्था इसलिए की जा रही है।
ये भी पढ़ें: UP में बर्ड फ्लू की दस्तक : कानपुर चिड़ियाघर के 1 किमी दायरे में मारे जाएंगे पक्षी, 10 किमी तक मांस बिक्री बंद
ताकि हिप्पो सतीश के शरीर की नमी को बनाए रखा जा सके। रास्तेभर पानी की बौछार की जाएगी। कानपुर का जू प्रशासन तैयारियों...
