कानपुर: सर्राफा कारोबारी ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी जान दी-सुसाइड नोट में लिखी यह बात..
समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी के बिल्हौर में एक सर्राफा कारोबारी ने अपने दो बेटों की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर ली। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया। वहां डाॅक्टरों एक बेटे और कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक बेटे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
अरौल कस्बे में हुई घटना से मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, अरौल के हाशिमपुर में कारोबारी अजय कटियार (35) ने अपने दो बेटों रुद्र (12) व शुभम (7) की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर ली। आज सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दरवाजा खुलवाया।
पिता के नाम छोड़ा कारोबारी ने सुसाइड नोट
कमरे के अंदर ओम ज्वैलर्स के मालिक अजय कटियार जमीन पर पड़े थे। उनके गले मे साड़ी का फंदा था। मगर वह टूटा हुआ था। ...
