
बांदा: कांग्रेसियों ने प्रोफेसर रविकांत मामले समेत अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रविकांत चंदन पर दर्ज मुकदमे को रद्द करने की मांग की गई।
साथ ही अन्य मांगें भी उठाई गईं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि प्रोफेसर चंदन पर एमपी में मुकदमा हुआ है। इस फर्जी मुकदमे को रद्द किया जाए। महिलाओं को मारते-पीटते व अभद्रता करने के मामले की जांच कराई जाए।
अंधविश्वास के नाम पर महिलाओं का शोषण बंद हो
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि अंधविश्वास के नाम पर महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। झाड़-फूंक के नाम पर महिलाओं का मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण किया जाता है।
इसके खिलाफ कानून बनाना चाहिए। इस अवसर पर संकटा प्रसाद त्रिपाठी, आदित्य सिंह, बल्देव प्रसाद वर्मा, मो इदरीश, संजय द्विवेदी...