Lucknow: एनकाउंटर पर CM Yogi बोले-पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए?
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में आज यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।
यूपी फार्मा कॉन्क्लेव उद्घाटन कार्यक्रम
अगर कोई अपना व्यक्ति भी गलत काम करेगा तो उसके लिए भी वही कानून होगा, जो एक माफिया या अपराधी के लिए है। सीएम योगी ने कहा कि कई बार लोग टिप्पणी करते हैं कि पुलिस ने आखिरकार गोली क्यों मारी? अगर पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए?
ये भी पढ़ें: ‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
सीएम योगी ने कहा कि एक समय यूपी में लोगों के मन में अविश्वास था। अब ऐसा नहीं है। लोगों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अगर कानून को कोई आंख द...
