Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

बांदा: कन्याभोज कार्यक्रम का आयोजन-कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुख्य अतिथि..

बांदा: कन्याभोज कार्यक्रम का आयोजन-कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुख्य अतिथि..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शारदीय नवरात्र महोत्सव में ग्राम पंचायत बरसड़ा खुर्द में कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित शामिल हुए। उन्होंने सभी लोगों को नवरात्र महोत्सव व आगामी दशहरा त्योहार की शुभकामनाएं दीं। कहा कि "नवरात्र महोत्सव के अवसर पर हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों ने आज कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन कर एकता की मिसाल पेश की है। इस मौके पर संतोष द्विवेदी, रशीद मोहम्मद, पूर्व प्रधान मुन्ना वर्मा, शेरखान टिंगू, गुलशेर खान, अशोक शुक्ला आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: संभलिए! कहीं कैंसर वाला आलू तो नहीं खरीद रहे आप..FDSA छापे में चौंकाने वाला खुलासा https://samarneetinews.com/lucknow-be-careful-are-you-buying-potatoes-that-could-cause-cancer-shocking-revelation-in-fdsa-raid/ https://samarneetinews.com/businessmans-son-...
संभलिए! कहीं कैंसर वाला आलू तो नहीं खरीद रहे आप..FDSA छापे में चौंकाने वाला खुलासा

संभलिए! कहीं कैंसर वाला आलू तो नहीं खरीद रहे आप..FDSA छापे में चौंकाने वाला खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मिलावट के इस जमाने में कुछ भी बिना सोचे-समझे और परखे बिना खरीदना ठीक नहीं है। अब आलू में भी मिलावट की बात सामने आई है। वह भी कैंसर जैसी बीमारियों को दावत देने वाली मिलावट। इसलिए सावधान रहिए! जी हां, बाजार में कुछ जालसाज पुराने आलू को केमिकल की मदद से नया बनाकर बेच रहे हैं। नवरात्र पर भक्तों की सेहत से खिलवाड़ मिलावटखोर ज्यादा पैसा कमाने और नवरात्र में खपत पूरी करने के लिए आलू पर लाल कलर कर रहे हैं। कार्यालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ (एफएसडीए) ने रविवार को राजधानी की दुबग्गा सब्जी मंडी पर छापा मारा। छापे में इस बात का खुलासा हुआ है। एफएसडीए टीम ने 46 बोरी कैमिकल वाला आलू जब्त भी किया है। नमूने सीज कर जांच को प्रयोगशाला भेजे हैं। आलू खरीदने से पहले अच्छे से जांचें विशेषज्ञों का कहना है कि केमिकल वाला आलू खाने से लोगों की सेहत को भारी नुकसान पहुंचता है। ...
यूपी में भीषण हादसा, रोडवेज बस-वैन की टक्कर में पांच की मौत-10 गंभीर

यूपी में भीषण हादसा, रोडवेज बस-वैन की टक्कर में पांच की मौत-10 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी में आज रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें मासूम समेत 5 लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक मारुति वैन और रोडवेज बस की आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 8 बजे भीषण हादसा हुआ। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर ओयल मोड़ के पास गोला डिपो की बस और मारुति वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हो गए। मृतकों में 2 साल का बच्चा भी शामिल मरने वालों में एक दो साल का बच्चा भी शामिल है। बताते हैं कि रोडवेज बस लखनऊ जा रही थी और वैन सवारियों को लेकर सीतापुर से लखीमपुर खीरी आ रही थी। बताते हैं कि वैन में 16 लोग सवारियां थीं। टक्कर इत...
यूपी: मेरठ में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या-रंजिश में हुई वारदात से हड़कंप

यूपी: मेरठ में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या-रंजिश में हुई वारदात से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के मेरठ में आज दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में गांव भदोली में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री और बीडीसी सदस्य प्रमोद भड़ाना को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस वारदात को गांव के ही रॉबिन गुर्जर ने अंजाम दिया। युवा मोर्चा के महामंत्री थे प्रमोद जानकारी के अनुसार, बीजेपी युवा मोर्चा के महामंत्री और बीडीसी सदस्य प्रमोद भड़ाना आज किसी काम से खेत पर गए थे। इसी बीच उनपर जानलेवा हमला कर हत्या कर दी गई। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी देहात अभिजीत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें: “मौलाना भूल गया कि यूपी में शासन किसका”, सीएम योगी की बरेली हिंसा पर दो टूक  https://samarneetinews.com/meerut-te...
“मौलाना भूल गया कि यूपी में शासन किसका”, सीएम योगी की बरेली हिंसा पर दो टूक

“मौलाना भूल गया कि यूपी में शासन किसका”, सीएम योगी की बरेली हिंसा पर दो टूक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बरेली में उपद्रवियों की भीड़ ने हिंसा फैलाने की कोशिश की। हाथों में आई लव मोहम्मद के पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। आज राजधानी लखनऊ में होटल ताज में शनिवार को 'विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047' में सीएम योगी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में दो टूक कहा, कि बरेली में मौलाना भूल गया था कि यूपी में अब शासन किसका है। 'जो जिस भाषा में समझता है उसे उसी भाषा में..'  सीएम योगी ने कहा कि जो जिस भाषा में समझता है उसे वैसे ही समझाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौलाना कहता था, धमकी देता था कि हम शहर जाम कर देंगे। हमने कहा ना तो शहर जाम होगा और ना ही कर्फ्यू लगेगा। बल्कि, ऐसा सबक सिखाएंगे की आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। 'अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार' अपने संबोधन में मुख...
चित्रकूट-हमीरपुर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्कार्पियों पलटी, मां-बेटे की मौत

चित्रकूट-हमीरपुर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्कार्पियों पलटी, मां-बेटे की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। गाड़ी में सवाल मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताते हैं कि हादसा जरिया थाना क्षेत्र के पिलर नंबर-134.7 के पास हुआ। चित्रकूट से पंजाब जा रहे थे मां-बेटे जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के पोरवा के तलविंदर बाजवा अपनी स्कार्पियों गाड़ी से चित्रकूट से पंजाब जा रहे थे। उनके साथ उनकी मां रूपरानी बाजवा भी थीं। बताते हैं कि इसी बीच गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी मयंक चंदेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी वारदात, बेटे ने की पिता की हत्या-यह वजह आई सामने..   https...
सनसनी: बांदा में सीने में दो गोलियां मारकर हत्या-खानदानी रंजिश में वारदात की आशंका

सनसनी: बांदा में सीने में दो गोलियां मारकर हत्या-खानदानी रंजिश में वारदात की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव घर के बरामदे में पलंग पर पड़ा मिला। मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल भी फोर्स के साथ मौके पर जांच के लिए पहुंचे। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के हड़हा में मंसूर खान (50) की बीती रात किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह दिव्यांग थे। रोज की तरह खाना खाकर बरामदे में सो रहे थे। बताते हैं कि उनका बेटा माशूक पत्नी मुस्कान के साथ कमरे में सो रहा था। पास के कमरे में बहन राविया सो रही थी। पुलिस बोली, किसी करीबी पर शक बताया जा रहा है कि इसी बीच कुछ लोग दीवार कूदकर और गोली माकर भाग गए। मंसूर को दो गोलियां मारी गई हैं। गोली की आवाज सुनकर बहन और बेटा वहां पहुंचे। ग्रा...
Breaking: बांदा में युवती सपना की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking: बांदा में युवती सपना की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: 24 साल की सपना की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि मौत का कारण बीमारी है। वहीं मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को जहर देकर मारा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। अचानक बिगड़ी सपना की तबीयत-परिवार में कोहराम जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के पचुल्ला गांव के शिवकुमार की पत्नी 24 वर्षीय सपना की अचानक तबीयत बिगड़ी। परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति का कहना है कि सपना को बीते 5 दिनों से बुखार आ रहा था। बुखार से उनकी मौत हो गई है। पिता के आरोपों से उलझी पुलिस, पति ने कहा-बीमारी.. उधर, मृतका के पिता शिवबरन का आरोप है कि उनकी बेटी की जहर देकर ससुरालियों ने हत्या कर दी है। आरोप लगाया कि दो साल पहले बेट...
दुखद: शहर में व्यवसाई के बेटे ने लगाई फांसी-यह वजह आई सामने..

दुखद: शहर में व्यवसाई के बेटे ने लगाई फांसी-यह वजह आई सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर के एक व्यवसाई के बेटे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। बताते हैं कि युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। कहीं सलेक्शन न होने की वजह से काफी तनाव में था। मृतक के पिता का कहना है कि इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने कहा-नौकरी ना मिलने के कारण परेशान थे शुभम जानकारी के अनुसार, बलखंडीनाका मोहल्ले में रहने वाले सत्यनारायण गुप्ता के बेटे 30 वर्षीय शुभम ने आज घर में फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर उनकी मां मीना गुप्ता ने जाकर देखा तो चीख पड़ीं। बेटे का शव लटका देख उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद परिवार और आसपास के लोग भागकर वहां पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन शुरू की। 3 भाइयों में थे सबसे छोटे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जाता है कि मृतक के पिता तंबाकू व्यवस...