Friday, March 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

बांदा: बसपा नेता जयराम सिंह के चाचा रघुवर सिंह का निधन, शोक की लहर

बांदा: बसपा नेता जयराम सिंह के चाचा रघुवर सिंह का निधन, शोक की लहर

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के वरिष्ठ बसपा नेता एवं जिपं सदस्य सीता सिंह के पति जयराम सिंह के चाचा रघुवर सिंह का रविवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। बीते कुछ दिनों से सांस की बीमारी से परेशान थे। वह तिंदवारी क्षेत्र के बेहद सम्मानित किसानों में एक थे। क्षेत्र में हमेशा उन्होंने लोक कल्याण के कार्यों में सहयोग दिया। लखनऊ में चल रहा था इलाज बताते हैं कि कुछ दिनों से उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। वहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को शाम को बांदा के आवास विकास स्थित ग्राम बछेउरा ले जाया गया। तिंदवारी क्षेत्र में शोक की लहर वहां शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। आज सोमवार को पैतृक ग्राम बछेउरा में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनके निधन पर पूरे तिंदवारी क्षेत्र के लोगों में शोक है। ये भी पढ़ें: UP: मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी में आज से भीषण ठंड की शु...
UP: स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान

UP: स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर विवादित बयान दिया है। बुंदेलखंड के बांदा जिले में स्वामी प्रसाद ने एक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी की। कहा कि क्या किसी दूसरे धर्म में 4 या 20 हाथ वाले देवता होते हैं? मौर्य ने इसे पाखंड बताया। कहा कि अन्य धर्मों में ऐसी प्रथाएं नहीं हैं। धीरेंद्र शास्त्री पर भी बोला बड़ा हमला पूर्व मंत्री मौर्य ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर भी हमला बोला। कहा कि देश को बांटने वाले को सरकार सुरक्षा दे रही है। मौर्य ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग कर धीरेंद्र शास्त्री ने देशद्रोह का काम किया है। उसे जेल में होना चाहिए। ये भी पढ़ें: यूपी में कोई सुरक्षित नहीं…अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री गायत्री पर जेल में हमले पर दिया बयान मगर उसे भाजपा का आशीर्वाद मिला हुआ है। मौर्य ने कहा कि भजपा संविधान ही नहीं, लोकतं...
अच्छी खबर: हार्ट अटैक के मरीजों को अब निशुल्क लगेगा 40 हजार का इंजेक्शन

अच्छी खबर: हार्ट अटैक के मरीजों को अब निशुल्क लगेगा 40 हजार का इंजेक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में स्वास्थ्य विभाग ने हार्ट अटैक के मरीजों की जान बचाने के लिए एक सराहनीय पहल की है। अब जिला अस्पतालों एवं प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हार्ट अटैक के मरीजों को 40 हजार कीमत वाला इंजेक्शन निशुल्क लगेगा। बताते हैं कि कि बाजार में इस इंजेक्शन की कीमत 40 से 50 हजार रुपए तक भी है। पहले यह व्यवस्था कुछ चुनिंदा अस्पतालों में ही थी। हार्ट अटैक के मरीजों के लिए जीवन रक्षक का काम करता है यह इंजेक्शन मगर अब प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इंजेक्शन की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। बताते चलें कि प्रदेश के लगभग हर अस्पताल में हार्ट अटैक के मरीज आते हैं। ये भी पढ़ें: UP: बदायूं में शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत, मातम में बदलीं खुशियां   मगर जबतक इन्हें कार्डियोलॉजी विभाग तक ले जाया जाता है, अक्सर देर हो जाती है। इसलिए सरकार ने...
Good News: यूपी के सरकारी स्कूलों में अब 10 दिन बिना बैग स्कूल जाएंगे बच्चे

Good News: यूपी के सरकारी स्कूलों में अब 10 दिन बिना बैग स्कूल जाएंगे बच्चे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को किताबों के बोझ से राहत मिलेगी। पूरे सत्र में अब बच्चे निर्धारित 10 दिन बिना बैग के स्कूल जा सकेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत शनिवार से यह व्यवस्था शुरू हो गई है। शनिवार से व्यवस्था की शुरूआत नई व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों में किताबों के दबाव को कम कर खेलकूद व शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। ताकि बच्चों में कौशल विकास हो सके। बताते हैं कि जहां व्यवस्था अभी शुरू नहीं हो सकी है, वहां अगले शनिवार से शुरू होगी। ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड-2026: 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की तिथि घोषित..इस तारीखे से होंगी शुरू..पढ़ें पूरी खबर.. महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी का कहना है कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा मार्गदर्शिका विकसित की गई है। इसके तहत विद्यार्...
बांदा: प्लेटफार्म पर छूटे लड्डू गोपाल-अगले दिन थाने में मिले

बांदा: प्लेटफार्म पर छूटे लड्डू गोपाल-अगले दिन थाने में मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-1 बड़ा ही रौचक मामला सामने आया। रेलवे स्टेशन पर एनाउंस हुआ कि प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक लावारिश टोकरी रखी है। इसे आरपीएफ या जीआरपी तुरंत आकर देखे। आरपीएफ के आरक्षी लाखन सिंह वहां पहुंचे और जांच करते हुए टोकरी को खोला। उसमें प्यारे से भगवान कान्हा यानी लड्डू गोपाल मूर्ति रूप में मिले। वह वाकयदा उपयोगी सुंदर वस्त्र पहने हुए थे। यात्री से छूट गई थी स्टेशन पर टोकरी इसके बाद पूरा सामान सुरक्षित रूप से पोस्ट पर जमा किया गया। अगले ही दिन एक युवक और महिला आरपीएफ पुलिस स्टेशन पहुंचे और अपना सामान स्टेशन पर छूटने की बात कही। दोनों बांदा के रहने वाले थे। ये भी पढ़ें: UP: मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी में आज से भीषण ठंड की शुरुआत  युवक का नाम सुमित शर्मा और महिला का आकृति धुरिया पता चला। आकृति ने रेलवे पुलिस को बताया कि वे लोग 12190 महा...
Banda: टूर से लौट रही स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, पांच की हालत गंभीर

Banda: टूर से लौट रही स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, पांच की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में स्कूली बच्चों से भरी प्राइवेट बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार पांच कर्मचारी और छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताते हैं कि बस में शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत 60 स्कूली बच्चे सवार थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। देर रात बबेरू क्षेत्र में हादसा एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसा रात 12 बजे करीब हुआ। सवाल उठ रहे हैं कि इतनी रात बच्चों को लेकर बस से चलने की जरूरत क्या थी। इस घटना से स्कूल प्रबंधन की लापरवाही की बात भी लोग कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में पिता की पिटाई से नाराज बेटा ट्रेन के आगे कूदा-परिवार में कोहराम जानकारी के अनुसार, लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल हरदौली के स्टाॅफ राममुकुट यादव (66) का कहना है कि उनके विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं बाल दिवस पर बच्चों को लेकर प्राइवेट ब...
झांसी: सर्राफा व्यापारी के बिगड़ैल बेटे ने महिलाकर्मी से की बेशर्मीभरी अभद्रता-गिरफ्तार

झांसी: सर्राफा व्यापारी के बिगड़ैल बेटे ने महिलाकर्मी से की बेशर्मीभरी अभद्रता-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बुंदेलखंड के झांसी में एक करोड़पति सर्राफा व्यापारी के बिगड़ैल बेटे ने बेहूदगी की हदें पार कर दी। एक बार रेस्टोरेंट में महिला कर्मचारी से अभद्रता कर डाली। उसने महिला कर्मी को जबरन पकड़कर गले लगाया और फिर उसे किस किया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद बिगड़ैल रईसजादे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि आरोपी का नाम अमन अग्रवाल है, जो  एक बड़े सर्राफा व्यापारी का बेटा है। घटना झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र की है। पूरी घटना CCTV में हुई कैद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी युवक के साथ दो महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने महिला कर्मी की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में रईसजादे ने कार से छात्राओं को टक्कर मारकर रौंदा, देखने वालों की भी निकली चीख उसके खिलाफ कार्रवाई की जा...
बांदा में झांसी के सराफा को 12 लाख का चूना लगाने वाले 4 गिरफ्तार-लाखों की नगदी-सिक्के बरामद 

बांदा में झांसी के सराफा को 12 लाख का चूना लगाने वाले 4 गिरफ्तार-लाखों की नगदी-सिक्के बरामद 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस ने सराफा से 12 लाख की टप्पेबाजी करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लाखों की नगदी, सोने के सिक्के भी बरामद किए हैं। चारों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। बताते चलें कि यह घटना बीती 10 नवंबर को बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में हुई थी। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से 6 लाख 80 हजार रुपए नगद और पीली धातु के कुल 1465 सिक्के व सोने के पांच सिक्के बरामद किए हैं। बड़ी चालाकी से दिया था घटना को अंजाम इसके अलावा चार मोबाइल भी मिले हैं। जानकारी के अनुसार, झांसी निवासी सराफा व्यापारी रवीन्द्र सोनी को दतिया के महेश ने 250 ग्राम सोने की गिन्नी सस्ते दामों में दिलाने का झांसा दिया। फिर सराफा को आरोपी ने बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र स्थित बागै नदी पुल के पास बुलाया। वहां रवींद्र की गाड़ी से 12.50 लाख रुपए का बैग गायब करा दिया...
लखीमपुर में भीषण हादसे, स्कूटी सवार 3 छात्राओं और बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत

लखीमपुर में भीषण हादसे, स्कूटी सवार 3 छात्राओं और बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी के अहमदनगर-हैदराबाद मार्ग पर आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को कुचल दिया। इससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं बीती रात बाइक सवार तीन दोस्तों की कार की टक्कर से हुए हादसे में जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कालेज से घर लौट रही थीं तीनों छात्राएं जानकारी के अनुसार, मरने वाली छात्राओं में साहिबा (17) पुत्री मो. अयूब, खदीजा (13) पुत्री मो. यूनुस व दिक्शा (18) पुत्री सफीउल्ला निवासी बिलहरी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि साहिब और खदीजा आपस में बुआ-भतीजी थीं। हादसे से परिवारों में कोहराम मच गया। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भागा शनिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद बुआ, भतीजी अपनी सहेली को लेकर स्कूटी से घर जा रही थीं। रास्ते में अहमदनगर-हैदराबाद मार्ग ...
UP: मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी में आज से भीषण ठंड की शुरुआत

UP: मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी में आज से भीषण ठंड की शुरुआत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: मौसम विभाग ने यूपी में ठंड के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में आज शनिवार से भीषण ठंड की शुरुआत हो सकती है। साथ ही आज से शुरू होने वाली ठंड आने वाले दिनों में और बढ़ेगी। तापमान नीचे गिरेगा। शीतलहर शुक्रवार रात से ही शुरू हो चुकी है। दिन ढलने के बाद बढ़ेगा शीत लहर का असर मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को सुबह तेज धूप निकलेगी। मगर प्रदेश के कई जिलों में शाम को मौसम बदल जाएगा। 20 नवंबर तक सुबह-शाम धुंध छाई रहेगी। हल्का कोहरा रहने की भी संभावना है। तापमान तेजी से नीचे लु़ढ़केगा। शुक्रवार से शीतलहर चलने की घोषणा की गई है। बताते हैं कि कानपुर इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अब आने वाले दिनों के लिए सभी लोगों को ठंड से बचाव के उपाये कर लेने चाहिए। ये भी पढ़ें: UP: ‘हिंदू धर्म में भी होते हैं आतंकवादी’, इंस्पेक्टर को भारी पड़ा बयान…लाइन हाजिर  ...