बांदा: मां मुझे माफ करना… हाथ पर लिखकर युवती ने की सुसाइड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवती ने सुसाइड कर ली। युवती ने 'मां मुझे माफ करना'... हाथ पर लिखकर जान दे दी। इस चौंकाने वाली घटना में युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर सुसाइड की है। युवती के सुसाइड करने की जानकारी तब हुई जब चचेरी बहन ने उसे आवाज दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस घटना के कारण को लेकर जांच कर रही है।
बदौसा के नादनमऊ की घटना
जानकारी के अनुसार, बदौसा के नादनमऊ गांव के स्वर्गीय नंद किशोर की बेटी लक्ष्मी (18) ने आज सुबह घर में फांसी लगा ली। घटना के समय लक्ष्मी घर में अकेली थीं। अपने दुपट्टे को पंखे में बांधकर फांसी पर लटक गईं।
ये भी पढ़ें: बांदा: परिवार में मारपीट कर भागा युवक ट्रेन से कटा-छानबीन शुरू
चचेरी भतीजी रूबी ने जब उन्हें खेत चलने को लेकर आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। अंदर झांककर देखा तो शव लटकता दिखाई दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी पह...
