Monday, December 22सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: young man returning after seeing Ramlila in Banda died in an accident

UPNews : रामलीला देख लौट रहे युवक की हादसे में मौत

UPNews : रामलीला देख लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रामलीला देखकर वापस लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक मौके से भाग निकला। मृतक किसान थे। खेती करके अपना और परिवार का पालन-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवा गांव के इंदल साहू के पुत्र महेश (28) रात में गांव रामलीला देखकर घर लौट रहे थे। परिजनों की रो-रोकर बुरी हालत बताते हैं कि घर के पास ही किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। वाहन लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक दो भाइयों में बड़े थे। विवाहित थे, लेकिन संतान नहीं थी। हादसे से परिजनों की रो-रोकर बुरी हालत है। उधर, पुलिस का कहना है कि वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा में विकास भवन के पास दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार एक छात्र की मौत, दूसरा घाय...