Monday, December 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Wrestler dies of electrocution in Banda

UP : कई कुश्तियां जीतकर कमाया था नाम, अब करंट से तोड़ा दम

UP : कई कुश्तियां जीतकर कमाया था नाम, अब करंट से तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कूलर का प्लग लगाते समय करंट लग जाने से एक युवा रेसलर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा के मर्का थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मर्का कस्बा के रहने वाले सूरजदयाल के बेटे सूरज (25) आज घर में कूलर का प्लग लगा रहे थे। तभी करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी उनके जीवित होने की उम्मीद में परिवार के लोग उन्हें बबेरू अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे सूरज तीन भाइयों में बड़े थे। वह पहलवानी करते थे। उन्होंने कई कुश्तियां जीती थीं। कुश्तियां जीतकर काफी नाम कमाया था। डेढ वर्ष पहले शादी हुई थी। पत्नी आकांक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : UP : विहिप-बजरंगदल नेताओं की पिटाई मामले में SO व 4 सिपाहियों पर FIR ...