Breaking : बांदा में दो पक्षों में चलीं गोलियां, एक महिला घायल-कानपुर रेफर
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। बताते हैं कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इसमें एक होमगार्ड की पत्नी को कंधे के पास गोली लगी है। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहां से गंभीर हालत में शाम को कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, सीओ सदर अजय कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी में घटना
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरहरी गांव के जयप्रकाश सिंह उर्फ नन्हे परिहार का उसके पड़ोसी रामराज सिंह से पुराना विवाद चल रहा है।
ये भी पढ़ें : ये हैं बांदा CBSE टाॅपर, डाॅक्टर दंपती की बेटी समेत..
आज सुबह करीब 8 बजे पुरानी रंजिश में उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि रामराज और उ...
